Skip to main content

मिशन 2019: राहुल के बाद अब BJP के टारगेट पर सोनिया गांधी का गढ़



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रायबरेली दौरा आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को उसी के गढ़ में घेरने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है.
पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को मिली हार के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पहली बार रायबरेली में जनसभा करने का मौका मिला है. यह जनसभा कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष और यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी के गढ़ रायबरेली में है. वैसे तो पीएम मोदी यहां विकास की कई परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करने पहुंचे हैं, लेकिन उनके इस दौरे के सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं.

हाल में संपन्न विधानसभा चुनावों को आगामी लोकसभा चुनाव के सेमीफाइनल के तौर पर देखा जा रहा था. इन चुनावों के नतीजों में बीजेपी के हाथ से तीन राज्य की सत्ता जाती रही, तो वहीं दो अन्य राज्य में पार्टी कुछ खास नहीं कर पाई. लिहाजा बीजेपी और पीएम नरेंद्र मोदी का पूरा ध्यान अब आगामी लोकसभा चुनावों पर केंद्रित है. सीटों के लिहाज से सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को उसके ही घर में घेरने की कोशिश हो रही है.

बता दें कि तीन वाकयों-1977, 1996 और 1998 छोड़ दें तो रायबरेली की जनता ने हर चुनाव में कांग्रेस का साथ दिया है. बीते चार साल के दौरान बीजेपी की रणनीति कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी तक सीमित रही. जहां से पिछला चुनाव हारीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी लगातार दौरे करती रहीं और यहां के स्थानीय मुद्दों और विकास को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष को घेरती रहीं. लेकिन जब बात सोनिया गांधी की सीट पर अपने अभियान की शुरूआत पीएम मोदी स्वयं करने जा रहे हैं.

इससे पहले अप्रैल के महीने में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने रायबरेली में रैली की थी, जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिनेश प्रताप सिंह बीजेपी में शामिल हुए थे. शाह की इस रैली को अब तक रायबरेली में की गई सबसे बड़ी रैली बताया जा रहा था. लेकिन रविवार को पीएम की रैली को और भव्य बनाने की तैयारी की जा रही है.

बीजेपी का दावा है कि रेल कोच फ्रैक्ट्री के मैदान में 2 लाख लोग शामिल होंगे.  बीजेपी नेता विजय बहादुर पाठक का कहना है कि  विगत वर्षों में पहली बार प्रधानमंत्री रायबरेली आ रहे हैं. कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने रायबरेली और अमेठी के विकास की लगातार अनदेखी की है. पीएम मोदी यहां विकास पर बात करेंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रायबरेली स्थित मॉडर्न कोच फैक्ट्री की रोबोटिक लाइंस का मुआयना करेंगे. चार साल पहले तक इसकी पहचान महज कोच की साज-सज्जा करने वाले कारखाने के रूप में थी. लेकिन 2014 में सरकार ने जैसे ही इसे पब्लिक सेक्टर यूनिट का दर्जा दिया मेक इन इंडिया के तहत न केवल यहां बड़े पैमाने पर निवेश की शुरुआत हुई बल्कि मॉडर्न कोच फैक्ट्री का नया नाम देकर इसे अत्याधुनिक कोच कारखाने का दर्जा देने का कार्य प्रारंभ हुआ.

रायबरेली के दौरे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रयागराजजाएंगे. जहां वे अकबर के किले में अक्षयवट के दर्शन करेंगे और संगम तट पर गंगा पूजन भी करेंगे. इसके बाद पीएम मोदी झूंसी के संत निरंकारी मैदान में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे. जिसके बाद वे बमरौली एयरपोर्ट के नवनिर्मित टर्मिनल पहुंचेंगे और इसका उद्घाटन भी करेंगे.



from News BaBa https://ift.tt/2ST2HDu
via IFTTT

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

भारत में एक GB डेटा कोल्ड ड्रिंक की छोटी बोतल से भी सस्ता: मोदी

जापान की यात्रा पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल क्षेत्र में भारत की 'शानदार प्रगति' की सराहना की. उन्होंने सोमवार को कहा कि देश में अब एक जीबी डेटा कोल्ड ड्रिंक्स की सबसे छोटी बोतल से भी सस्ता है. बता दें कि 13वें भारत-जापान वार्षिक सम्मेलन के लिए शनिवार को टोक्यो पहुंचे मोदी ने सोमवार को शीर्ष जापानी नेताओं के साथ कई बैठकें कीं और भारतीय समुदाय को संबोधित भी किया. समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक मोदी ने भारत में दूरसंचार और इंटनरेट नेटवर्क के विस्तार की भी सराहना की. परामर्श कंपनी ईवाई के मुताबिक 2022 तक भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था एक हजार अरब डॉलर की हो जाएगी और इससे एक करोड़ रोजगार का सृजन होगा. पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा, 'आज भारत डिजिटल अवसंरचना के क्षेत्र में शानदार प्रगति कर रहा है. गांव-गांव ब्रॉडबैंड संपर्क से जुड़ रहा है और भारत में 100 करोड़ मोबाइल फोन सक्रिय हैं.' उन्होंने एक बयान में कहा, 'एक जीबी डेटा कोल्ड ड्रिंक्स की सबसे छोटी बोतल से भी सस्ता है. डेटा सेवा प्रदान करने का साधन बन गया है.' मोदी ने ...

लाल कृष्ण आडवाणी की फोटो लगाते ही ट्रोल हो गए शिवराज सिंह चौहान

 शिवराज सिंह चौहान के वीडियो में बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की तस्वीर की वजह से कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया. वीडियो में लाल कृष्ण आडवाणी की फोटो शिवराज के ठीक पीछे रखी है जो वीडियो में प्रमुखता से दिख रही है. इसी तस्वीर को लेकर ट्विटर पर लोगों ने शिवराज से सवाल पूछने शुरू कर दिए. मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान एक फोटो की वजह से ट्विटर पर ट्रोल हो गए. दरअसल, शिवराज सिंह चौहान ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमे उन्होंने जनता को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए लिखा 'सभी देश और प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं. आज से सूर्य उत्तरायण हो जाएंगे. इस काल को पुण्य, शुभ और पवित्र काल माना जाता है. कहते हैं ये काल भगवान का काल माना जाता है. इसलिए मैं आप सब बहनों और भाइयों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं'." यहां तक तो ठीक था, लेकिन शिवराज के वीडियो में बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की तस्वीर की वजह से कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया. वीडियो में लाल कृष्ण आडवाणी की फो...