Skip to main content

जारी है सत्ता पलटने का ट्रेंड, 2014 के बाद गिनती के CM बचा पाए सरकार




छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान विधानसभा चुनाव में बीजेपी की हार और मिजोरम में कांग्रेस की हार सत्ताविरोधी लहर का नतीजा है. ये ट्रेड 2014 के बाद हुए चुनाव में ज्यादातर ऐसा ही ट्रेंड रहा है.


2014 के लोकसभा चुनाव के बाद जिन राज्यों में भी विधानसभा चुनाव हुए हैं, उनमें ज्यादातर राज्यों में सत्ता विरोधी लहर देखने को मिली है. छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान विधानसभा चुनाव में बीजेपी की हार और मिजोरम में कांग्रेस की हार भी इसी ट्रेंड का नतीजा है. जबकि तेलंगाना में केसीआर अपनी सत्ता को बचाए रखने में सफल रहे.

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की सत्ता पर बीजेपी पिछले 15 साल से काबिज थी. जबकि राजस्थान में वसुंधरा राजे के नेतृत्व में 2013 में वापसी की थी, लेकिन पांच साल के बाद एक बार फिर उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा है. इस तरह से बीजेपी शासित तीनों राज्यों में सत्ता विरोधी लहर का सामना करना पड़ा है और इन राज्यों में कांग्रेस सत्ता पर काबिज होती दिख रही है.

2014 में शुरू हुई सत्ताविरोधी लहर

बता दें कि पिछले लोकसभा चुनाव में मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार के खिलाफ जबरदस्त सत्ता विरोधी लहर देखने को मिली थी. 2जी स्पेक्ट्रम, कोयला ब्लॉक आवंटन और राष्ट्रमंडल खेल सहित कई घोटालों के चलते लोगों ने मनमोहन सिंह के खिलाफ वोट किया और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी को स्पष्ट बहुमत देकर देश की सत्ता सौंपी थी.

लोकसभा चुनाव के बाद पहला विधानसभा चुनाव दिल्ली में हुआ. राज्य की 70 विधानसभा सीटों में से आम आदमी पार्टी को 67 सीटें मिली. दिल्ली का जनादेश बीजेपी और कांग्रेस दोनों के खिलाफ चला गया. कांग्रेस दिल्ली चुनाव में खाता भी नहीं खोल सकी.

देश के जिन राज्यों में सत्तारूढ़ दल के खिलाफ जनादेश गया, उनमें अधिकांश राज्यों में कांग्रेस सत्ता पर काबिज थी. ऐसे में कई राज्यों में ग्रैंड ओल्ड पार्टी को सत्ता विरोधी लहर का समाना करना पड़ा. इसी के चलते कांग्रेस को कई राज्यों में अपनी सत्ता गंवानी पड़ी थी. वहीं, अब बीजेपी को भी ऐसी ही सत्ता विरोधी लहर के चलते हार का मुंह देखना पड़ा.

कांग्रेस को गंवाने पड़े ये राज्य

गौरतलब है कि 2014 के लोकसभा चुनाव के बाद महाराष्ट्र, हरियाणा, असम, आंध्र प्रदेश, झारखंड, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव हुए हैं. इन सभी राज्यों में कांग्रेस की सरकारें थीं और उसे सत्ता विरोधी लहर का सामना करना पड़ा. कर्नाटक चुनाव में भी यही हुआ. एक के बाद एक राज्य की सत्ता कांग्रेस के हाथों से खिसकती गई.  वहीं, पंजाब में अकाली दल और बीजेपी गठबंधन की सरकार को सत्ता के खिलाफ चली लहर का सामना करना पड़ा और यूपी में अखिलेश यादव को भी ऐसे ही ट्रेंड की वजह से सत्ता गंवानी पड़ी.

आंध्र प्रदेश में टीडीपी ने कांग्रेस और वाईएसआर कांग्रेस को हराकर सत्ता हासिल की. बाकी अन्य सभी राज्यों में बीजेपी विजेता बनकर आई. आंध्र प्रदेश में बीजेपी का कोई वास्तविक और मजबूत आधार नहीं है. पिछले विधानसभा और लोकसभा चुनाव में बीजेपी और टीडीपी के साथ थी, लेकिन अब दोनों की राह अलग-अलग है.

ये सीएम बचा पाए थे सत्ता

हालांकि, ओडिशा में नवीन पटनायक के नेतृत्व वाली बीजेडी और पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस ने सत्ता विरोधी लहर से पार पा लिया. दोनों नेता अपनी सरकार बचाए रखने में सफल रहे थे. 2015 के विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार, लालू की पार्टी आरजेडी के साथ गठजोड़ करके बिहार में अपनी सत्ता को बचाए रखने में कामयाब रहे.

गुजरात में बीजेपी को 22 सालों तक सत्ता में रहने की वजह से असंतोष का सामना करना पड़ा है. हालांकि, बीजेपी अपनी सत्ता को बचाने में सफल रही, लेकिन पहली बार बीजेपी 100 के आंकड़े नीचे आ गई और बहुमत से महज सात सीटें ज्यादा मिली.

हालांकि बीजेपी राष्ट्रीय स्तर पर सबसे मजबूत पार्टी है और नरेंद्र मोदी सबसे लोकप्रिय नेता माने जा रहे हैं. ऐसे में सत्ता विरोधी लहर का ट्रेंड जारी रहा, तो 2019 के लोकसभा चुनाव में सत्तारूढ़ दल के लिए जीत की राह आसान नहीं होगी.



from News BaBa https://ift.tt/2C204JU
via IFTTT

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...