Skip to main content

राजस्थान: 200 सीटों पर दो लाख EVM में बंद होगा प्रत्याशियों का भाग्य





वोटिंग के लिए तैयार सभी ईवीएम-वीवीपैट को स्ट्रॉंग रूम में कड़ी सुरक्षा में रखा है.



राजस्थान में विधानसभा चुनाव की तैयारियां पूरी हो गई हैं. स्वतंत्र, निष्पक्ष और निर्भीक ढंग से वोटिंग कराने और पोलिंग बूथों पर जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने सहित सभी तैयारियां हो चुकी हैं. 200 सीटों वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश में सात दिसंबर को वोटिंग है.

मुख्य निर्वाचन अधिकारी आनंद कुमार ने बताया कि वोटिंग के लिए दो लाख से ज्यादा ईवीएम और वीवीपैट मशीनों का इस्तेमाल होगा. किसी तरह की कोई तकनीकी समस्या ना आए, इसके लिए अधिकारियों को कई बार ट्रेनिंग दी गई है. कुमार ने बताया कि मॉकपोल के दौरान डाले गए वोटों की संख्या के मुताबिक पर्चियों की गिनती की गई है और समस्त रिकार्ड भारत के निर्वाचन आयोग की ओर से निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सुरक्षित रखा गया है. वोटिंग के लिए तैयार सभी ईवीएम-वीवीपैट को स्ट्रॉंग रूम में कड़ी सुरक्षा में रखा है.

उन्होंने बताया कि दिव्यांग लोगों की मदद के लिए हर पोलिंग बूथ पर दो-दो वालंटियर लगाने और क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था मजबूत बनाए रखने के निर्देश दिए हैं.

चुनाव को देखते हुए नेताओं के चुनाव प्रचार चरम पर हैं. हाल में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत 26/11 मुंबई आतंकी हमले और उसके दोषियों को कभी नहीं भूलेगा और हम उचित समय का इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि कानून अपना काम करेगा. उन्होंने कहा, जब दिल्ली में रिमोट कंट्रोल के माध्यम से मैडम का राज चलता था, तब महाराष्ट्र में कांग्रेस की सरकार थी. उस वक्त महाराष्ट्र में भी कांग्रेस की सरकार थी और दिल्ली में भी कांग्रेस की सरकार थी और मुंबई में 26/11 आतंकियों ने हमला कर हमारे देश के नागरिकों को, जवानों को गोलियों से भून दिया था.

इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राजस्थान के किसानों से हमदर्दी जताते हुए कहा कि प्रदेश में अगर कांग्रेस पार्टी की सरकार बनी तो 10 दिन के भीतर किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा. कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, हमारी पार्टी ने पंजाब और कर्नाटक चुनाव के दौरान कर्ज माफी का वायदा किया था और हमने वहां किसानों का कर्ज माफ किया. राहुल ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरह झूठा वादा नहीं करते हैं.

राजस्थान के सियासी हालात पर नजर डालें तो विधानसभा की कुल 200 सीटों पर साल 2013 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी 163 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी. जबकि प्रचंड सत्ताविरोधी लहर में कांग्रेस 21 सीटों पर सिमटकर रह गई. वहीं बीएसपी को 3, NPP को 4, NUZP को 2 सीटें मिली थीं. जबकि 7 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार जीते थे.

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...