कांग्रेस अभी तक 64 सीटों पर आगे है, यानी अगर गुणा-भाग करें तो राहुल का स्ट्राइक रेट काफी अच्छा रहा. राहुल की एक रैली से कांग्रेस को तीन सीटों पर जीत मिली है.
छत्तीसगढ़ में चली कांग्रेस की आंधी ने भारतीय जनता पार्टी का सूपड़ा साफ कर दिया है. 90 विधानसभा सीटों वाले छत्तीसगढ़ में 60 से अधिक सीटों पर कांग्रेस ने कब्जा किया है. साफ है कि जनता ने 15 साल से चल रहे रमन सिंह शासन को पूरी तरह से खारिज किया और कांग्रेस पर भरोसा जताया.
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने किसी चेहरे का ऐलान नहीं किया था,यही कारण रहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने फ्रंटफुट पर पार्टी के लिए प्रचार किया. राहुल गांधी ने राज्य में कुल 20 रैलियां की, जिसका असर आज नतीजों के साथ दिखाई दे रहा है.
from News BaBa https://ift.tt/2Lhdo09
via IFTTT