Skip to main content

मिशन महागठबंधन: 10 दिसंबर को मोदी के खिलाफ एकजुट होंगे विपक्षी नेता




टीडीपी नेता और आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने पीएम मोदी को चुनावी प्रधानमंत्री बताते हुए कहा कि हमें 2019 में प्रधानमंत्री को बदला जाना चाहिए.



आगामी लोकसभा चुनाव में महज पांच महीने का समय बचा है. मौजूदा मोदी सरकार को चुनाव में टक्कर देने के लिए विपक्ष एक बार फिर एकजुट हो रहा है. शनिवार को टीडीपी नेता और आंध्र प्रदेश के सीएम एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि विभिन्न पार्टियां गठबंधन का एजेंडा तैयार करने के लिए 10 दिसंबर को बैठक करेंगी.

विपक्ष की ओर से पीएम कैंडिडेट के सवाल पर नायडू ने कहा कि कई ऐसे अनुभवी नेता हैं जो प्रधानमंत्री बनने के लिए समर्थ हैं. मैं प्रधानमंत्री नहीं बनना चाहता हूं, क्योंकि मेरी जिम्मेदारी बस अमरावती को आंध्रप्रदेश की राजधानी के रूप में विकसित करना है. मुझे अपने नए राज्य का विकास करना है.



टीडीपी नेता ने कहा कि मोदी ‘चुनावी प्रधानमंत्री’ हैं जो चुनाव के समय सभी की आलोचना करते हैं. उन्होंने कहा कि हमें चुनावी प्रधानमंत्री नहीं चाहिए. हमें ऐसा प्रधानमंत्री चाहिए जो शासन करे. प्रधानमंत्री को बदला जाना चाहिए और अच्छा प्रधानमंत्री लाया जाना चाहिए.

बता दें, पिछले कुछ महीने से चंद्रबाबू नायडू भाजपा विरोधी दलों के नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं. बीते दिनों उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी, पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, बसपा सुप्रीमो मायावती, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश सिंह यादव, डीएमके चीफ एमके स्टालिन, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की थी.

बताया जा रहा है कि 10 दिसंबर को होने वाली इस बैठक में कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, जनता दल (सेक्यूलर), बसपा, सपा, डीएमके, आम आदमी पार्टी समेत कई पार्टियों के प्रतिनिधि हिस्सा ले सकते हैं.





मोदी...मोदी...मोदी...ये शोर अबतक बीजेपी की चुनावी रैलियों में नजर आता था. लेकिन अब 3 राज्यों के एग्जिट पोल में भी यही शोर सुनाई दे रहा है. उत्तर प्रदेश के एग्जिट पोल नतीजों में तो मोदी कई इलाकों में 800 फीसदी तक सीटें बढ़ाते दिख रहे हैं और यूपी की सत्ता में बीजेपी की धमाकेदार ताजपोशी का सेहरा भी उनक


देश में आज की तारीख में चुनाव हो जाएं तो क्या हो? सर्वे से जानने की कोशिश की गई कि आखिर मोदी सरकार को लेकर लोग अब क्या सोच रहे हैं. जेएनयू की घटना से पहले का ये सर्वे है. जानें क्या आज भी लोग एनडीए को उतनी सीट देने को तैयार हैं जितनी 2014 में दी थीं? क्या यूपीए को कुछ लाभ होता दिख रहा है?

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...