Skip to main content

राजस्थान की 10 VIP सीटें, नतीजे तय करेंगे दिग्गजों की किस्मत



राजस्थान विधानसभा चुनाव के तहत वोटों की गिनती जारी है. प्रदेश के सियासी रण में कांग्रेस और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर है. सूबे की 10 सीटें ऐसी हैं, जिन पर दोनों पार्टी के दिग्गज नेताओं की किस्मत दांव पर है. इन पर सभी की नजरें टिकी हैं.

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 के लिए मंगलवार नतीजे का दिन है. प्रदेश की 199 सीटों पर वोटों की गिनती चल रही है. कांग्रेस-बीजेपी के बीच कांटे का मुकाबला है. राज्य की सत्ता को बरकरार रखने और सत्ता के सिंहासन तक पहुंचने की इस सियासी लड़ाई में सूबे की 10 विधानसभा सीटें ऐसी हैं, जिन पर राजस्थान ही नहीं बल्कि देश की निगाहें हैं.

1. झालरापाटन

झालावाड़ की झालरापाटन विधानसभा सीट पर इस बार राजस्थान ही नहीं दिल्ली की भी निगाहें टिकी हुई हैं. इस सीट पर बीजेपी से वसुंधरा राजे मैदान में हैं. कांग्रेस ने उनके खिलाफ मारवाड़ के दिग्गज नेता मानवेंद्र सिंह को चुनाव मैदान में है. मानवेंद्र और वसुंधरा राजे के आमने-सामने होने की वजह से झालरापाटन प्रदेश की सबसे हॉट सीट बन गई है. वसुंधरा राजे 2003 से इस सीट लगातार विधायक हैं.

यहां देखें नतीजे - Election Results: किसके सिर सजेगा ताज? 5 राज्यों के चुनावी नतीजे आज

2. टोंक में पायलट की प्रतिष्ठा

राजस्थान की टोंक विधानसभा सीट से इस बार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट मैदान में हैं. पायलट के मैदान में उतरने के बाद बीजेपी ने अपने मौजूदा विधायक और घोषित प्रत्याशी में बदलाव करते हुए वरिष्ठ नेता यूनुस खान को मैदान में उतारा है. पायलट और यूनुस खान के मैदान में उतरने से टोंक की सियासी लड़ाई काफी रोचक हो गई है. हालांकि, इस सीट पर दोनों उम्मीदवार बाहरी हैं, लेकिन राजनीतिक दिग्गजों के चलते सभी की निगाहें टिकी हैं. 

3. सांगानेर

विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी से बगावत कर 'भारत वाहिनी पार्टी' बनाने वाले दिग्गज नेता घनश्याम तिवाड़ी सांगानेर सीट से मैदान में हैं. बीजेपी ने इस सीट पर वैश्य कार्ड खेलते हुए महापौर अशोक लाहोटी को मैदान में उतारा है. जबकि कांग्रेस ने पुष्पेंद्र भारद्वाज पर दांव खेला है. एक तरफ बीजेपी के लिए अपनी परंपरागत सीट बचाने की चुनौती है तो वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस सेंध लगाने की कोशिश में है, वहीं, इन सबके बीच तिवाड़ी अपना दुर्ग बचाने की जद्दोजहद कर रहे हैं.

4. सरदारपुरा का कौन बनेगा सरदार

जोधपुर की सरदारपुरा सीट राजस्थान की हाई प्रोफाइल सीटों में गिनी जाती है. यहां से कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मैदान में हैं. गहलोत के सामने बीजेपी ने शंभू सिंह खेतासर को मैदान में उतारा है.  कांग्रेस के अशोक गहलोत 1998 से 2003 तक और फिर 2008 से 2013 तक राजस्थान के मुख्यमंत्री रहे.

5. नाथद्वारा

सूबे की नाथद्वारा विधानसभा सीट से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सीपी जोशी एक बार फिर चुनाव मैदान में उतरे हैं. 2008 के चुनाव में वो महज एक वोट से हार गए थे. बीजेपी ने सीपी जोशी के सामने राजपूत वोटरों को टार्गेट करते हुए महेश प्रताप सिंह को मैदान में उतारा है. महेश कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए हैं.

6. उदयपुर शहर

मेवाड़ में बीजेपी के वरिष्ठ नेता और सूबे के गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया उदयपुर सीट से एक बार फिर मैदान में हैं. यह उनका गढ़ भी कहा जाता है. कटारिया के सामने कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता डॉ. गिरिजा व्यास को मैदान में उतारा है. व्यास के उतरने से मुकाबला दिलचस्प हो गया है.

7. डीग-कुम्हेर

भरतपुर की हॉट सीट डीग-कुम्हेर से कांग्रेस के टिकट पर विधायक और वरिष्ठ नेता विश्वेंद्र सिंह फिर से मैदान में हैं. भरतपुर राजघराने के पूर्व महाराज विश्वेंद्र सिंह के मुकाबले बीजेपी ने दिवंगत नेता दिगंबर सिंह के पुत्र डॉ. शैलेष सिंह को चुनाव मैदान में उतारा है. 2013 के चुनाव में मोदी लहर के बावजूद बीजेपी जीत नहीं सकी थी. ऐसे में इस बार विश्वेंद्र सिंह और शैलेष के बीच सियासी संग्राम है.

8. लाडपुरा

प्रदेश की प्रमुख सीटों में से एक लाडपुरा विधानसभा क्षेत्र है. इस सीट पर बीजेपी ने अपने तीन बार के विधायक भवानी सिंह राजावत का टिकट काटकर कांग्रेस से बीजेपी में आए पूर्व सांसद इज्यराज सिंह की पत्नी कल्पना को उतारा है. जबकि कांग्रेस से नईमुद्दीन गुड्डू की पत्नी गुलनाज को मैदान में उतारा है.

9. बीकानेर पश्चिम

बीकानेर पश्चिम सीट पर कांग्रेस की दावेदारी क

from News BaBa https://ift.tt/2SCVo2D
via IFTTT

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...