Skip to main content

WhatsApp में आ रहा है वेकेशन मोड, आपको होगा ये फायदा






इंस्टैंट मैसेजिंग वॉट्सऐप पर एक नया फीचर आने वाला है जो आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक आने वाल वॉट्सऐप अपडेट के साथ वैकेशन मोड दिया जाएगा. इसके तहत यूजर्स कन्वर्सेशन को लंबे समय तक के लिए म्यूट कर सकते हैं.

अभी भी वॉट्सऐप कनवर्सेशन म्यूट करने का ऑप्शन है, लेकिन यह शॉर्ट टर्म है. उदाहरण के तौर पर आपने किसी चैट को आर्काइव किया है. लेकिन जैसे ही उस ग्रुप या उस चैट में किसी ने मैसेज किया वो खुद से अन आर्काव हो जाता है.

वेकेशन मोड से आर्काइव चैट्स को वेकेशन मोड में डालकर इसे लंबे समय तक के लिए म्यूट रखा जा सकता है. यानी इसके बाद से आर्काव किए गए ग्रुप्स या इंडिविजुअल चैट्स में अगर किसी ने मैसेज किया फिर भी ये अन आर्काइव नहीं होगा और आपको नोटिफिकेशन नहीं मिलेगा.

वेकेशन मोड फीचर को एनेबल करने के लिए यूजर्स को ग्रुप चैट को म्यूट करके अर्काइव करना होगा. अर्काइव करने के बाद वेकेशन मोड सेलेक्ट कर सकते हैं, ताकि भविष्य में ग्रुप्स में आने वाले मैसेज से आपको नोटिफिकेशन्स न मिलें.

अगर आप किसी चैट्स को अपने लिस्ट में नहीं देखना चाहते और उसे आपने म्यूट करके आर्काइव किया है तो ये फीचर आपके लिए फायदेमंद होगा, क्योंकि फिर बिना आपकी मर्जी  के वो चैट नहीं दिखेगा.

वॉट्सऐप का अपडेट हफ्ते दो हफ्ते में आता रहता है. लेकिन यह साफ नहीं है कि यह वेकेशन मोड अगले ही अपडेट में आएगा या फिर इसमें कुछ समय है.

WhatsApp स्टिकर्स फीचर

गौरतलब है कि इन दिनों वॉट्सऐप में स्टिकर फीचर का क्रेज यूजर्स में बढ़ रहा है. लेकिन आप एक कदम आगे जा कर खुद की तस्वीर का स्टिकर तैयार कर सकते हैं. नीचे दिए गए स्टेप्स से आप खुद से कस्टम वॉट्सऐप स्टिकर्स बना सकते हैं.

कस्टम स्टीकर्स के लिए आपका वॉट्सऐप नए वर्जन का होना चाहिए. जिसे फोटो का स्टीकर बनाना है उसे PNG फॉर्मेट में सेव करें. एक बार में 3 से 4 फोटोज सेव करें, क्योंकि एक से ज्यादा स्टीकर्स तैयार होते हैं.

गूगल प्ले स्टोर से पर्सनल स्टीकर्स फॉर वॉट्सऐप नाम का ऐप डाउनलोड करें. इसे ओपन करें. ओपन करते ही आपके स्मार्टफोन में स्टीकर्स के लिए जो भी तस्वीरें होंगी उसे यह ऐप खुद ही डिटेक्ट कर लेगा. फोटोज के सामने ऐड बटन दिखेगा इसे क्लिक करके फोटो ऐड कर लें.

अब वॉट्सऐप ओपन करके चैट्स में जाएं और यहां इमोजी आइकॉन पर क्लिक करें. यहां आपको स्टीकर्स का ऑप्शन दिखेगा. यहां क्लिक करें और अपने बनाए हुए स्टीकर्स सेंड कर सकते हैं. आपके द्वारा बनाए गए स्टीकर्स आपके स्टीकर पैक में सेव हो जाएंगे, इसलिए बार बार इन्हें बनाने की जरूरत नहीं होगी और आप किसी को भी भेज सकते हैं.

  

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...