Skip to main content

राम मंदिर पर एक्शन में RSS, चार चरणों में आंदोलन का प्लान तैयार





अगले आम चुनाव से महज कुछ महीने पहले राम मंदिर का मुद्दा फिर से गरम हो गया है. अयोध्या में वीएचपी धर्म संसद कर रही है तो शिवसेना राम मंदिर के निर्माण को लेकर आक्रामक हो गई है वहीं अब आरएसएस भी राम मंदिर के निर्माण को आगे बढ़ाने के लिए चार चरणों की योजना बना ली है.

2019 में बतौर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दूसरा कार्यकाल दिलाने की कोशिशों में आरएसएस ने राम मंदिर मामले में सक्रियता दिखानी शुरू कर दी है. आरएसएस ने वीएचपी (विश्व हिंदू परिषद) और संतों की मदद से चार चरणों में आंदोलन की योजना तैयार कर ली है. इसे 1990 के दशक में लालकृष्ण आडवाणी की अगुवाई में राम जन्मभूमि आंदोलन के बाद यह सबसे राम मंदिर आंदोलन माना जा रहा है.

कहा जा रहा है कि आरएसएस और बीजेपी के शीर्ष स्तर के अधिकारियों के बीच कई दौर की लंबी बैठक और कई शहरों का दौरा करने के बाद संघ ने चार चरणों की इस योजना को तैयार किया है, जिससे अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण को लेकर दबाव बनाया जा सके.

आरएसएस वीएचपी की धर्मसभा के साथ अपने चार चरणों की योजना की शुरुआत करेगा. रविवार को अयोध्या, नागपुर और बेंगलुरू में जनसभा के साथ इसका आगाज होगा.

आरएसएस के 4 चरण

पहला चरणः 25 नवंबर से शुरू होगा, जिसमें वीएचपी साधु-संतों के साथ देशभर में छोटी-बड़ी धर्म सभा का आयोजन करेगा. इस तरह से देशभर में 153 धर्म सभाओं का आयोजन किया जाएगा. इसमें 3 सबसे बड़ा आयोजन अयोध्या, नागपुर और  बेंगलुरू में आयोजित किया जाएगा, जहां लाखों की संख्या में लोगों के आने की उम्मीद है.

दूसरा चरणः इसमें सांसदों पर दबाव बनाया जाएगा. साधु-संत मंदिर पर तैयार मसौदे को संसद के दोनों सदनों (लोकसभा और राज्यसभा) के सांसदों को सौंपेंगे. मोदी सरकार ने मंदिर निर्माण को लेकर अभी तक किसी भी तरह अध्यादेश लाने का हिंट नहीं दिया है, लेकिन इस चरण के जरिए संसद में राम मंदिर से जुड़े निजी बिल को समर्थन करने का दबाव बनाया जा सकेगा. राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा ने इस मामले पर निजी बिल लाने की बात कह चुके हैं.

तीसरा चरणः राम मंदिर के लिए आरएसएस और वीएचपी ताबड़तोड़ रैलियां और जनसभाएं करेंगी. इसी सिलसिले में वीएचपी दिल्ली में 9 दिसंबर को जनसभा आयोजित करेगी. इसमें यूपी, हरियाणा और दिल्ली के करीब 20 जिलों से वीएचपी के कार्यकर्ता शामिल हो सकते हैं.

चौथा चरणः 18 दिसंबर से वीएचपी राष्ट्रव्यापी पूजा-अर्चना और हवन कार्यक्रम चालएगी.

  

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...