Skip to main content

शत्रु ने नोटबंदी पर PM मोदी को घेरा, कहा- तारीफ करने वाले दरबारी





नोटबंदी के 2 साल पूरे होने पर बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है और आरोप लगाया है कि 2 साल पहले उठाए गए इस कदम से देश को केवल नुकसान ही हुआ है. भाजपा सांसद ने गुरुवार को नोटबंदी को लेकर कई ट्वीट किए.

शत्रुघ्न सिन्हा ने पूर्व प्रधानमंत्री और अर्थशास्त्री मनमोहन सिंह का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने भी माना है कि नोटबंदी को लागू करने की योजना ठीक तरीके से नहीं बनाई गई थी जिससे कि देश की अर्थव्यवस्था पर इसका काफी बुरा असर पड़ा.

नोटबंदी की तारीफ करने वालों को सरकारी दरबारी करार देते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा है कि इस पूरे मामले पर जनता को बड़े-बड़े अर्थशास्त्रियों की बात सुननी चाहिए ताकि उन्हें पता चल सके कि आखिर नोटबंदी से देश को कितना नुकसान उठाना पड़ा है.

यह भी पढ़ें: राफेल डील पर बोले बीजेपी के 'शत्रु'- यह पब्लिक है, सब जानती है

देश के बड़े अर्थशास्त्री कौशिक बसु के अमेरिकी अखबार द न्यू यॉर्क टाइम्स में नोटबंदी पर लिखे लेख का जिक्र करते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि अर्थशास्त्रियों ने भी माना है कि नोटबंदी सही तरीके से लागू नहीं किया गया, न ही इसे लागू करने का खाका ठीक तरीके से तैयार किया गया. शत्रुघ्न ने कहा नोटबंदी का बाजार पर क्या असर होगा इसको भी ध्यान में नहीं रखा गया.

कौशिक बसु के लेख का जिक्र करते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि उन्होंने भी माना है नोटबंदी से मध्यमवर्गीय, निम्न वर्गीय और गरीब परिवारों को काफी नुकसान हुआ है. वहीं अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन का जिक्र करते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि उन्होंने भी नोट बंदी को पूरी तरीके से फेल करार दिया है.

बीजेपी सांसद ने सवाल पूछा है कि एक तरफ जहां नोट बंदी की तारीफ करने वाले सरकारी दरबारी 2 साल बाद भी प्रधानमंत्री के इस फैसले की वाह-वाह कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ अर्थशास्त्री इस फैसले को गलत मानते हैं.

  

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...