Skip to main content

PM मोदी के हमशक्ल कांग्रेस पहुंचकर बोले- अच्छे दिन नहीं आएंगे





प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे दिखने वाले अभिनंदन पाठक उनकी ही तरह कपड़े पहनते हैं और उनके ही अंदाज में बोलते भी हैं. वह अपनी बातों की शुरुआत भी ‘मित्रों’ बोलकर करते हैं, लेकिन इस कहानी में रोचक तथ्य यह है कि वह भाजपा के खिलाफ कांग्रेस के लिए प्रचार कर रहे हैं.

पाठक छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र में कांग्रेस के प्रचारक हैं जो कहते हैं 'अच्छे दिन नहीं आएंगे.' पाठक पिछले महीने कांग्रेस नेता राज बब्बर की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए थे. इससे पहले तक वह भाजपा नीत राजग के घटक दल 'रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले)' के सदस्य थे और उत्तर प्रदेश में इसके प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर तैनात थे.

पाठक ने कहा, 'चूंकि मैं मोदी जी जैसा दिखता हूं, लोग हमेशा मुझसे पूछेंगे कि अच्छे दिन कहां हैं, जिनका वादा मोदी जी ने 2014 लोकसभा चुनावों से पहले किया था. आम आदमी की समस्याओं को देखकर दुखी होकर मैं पिछले महीने भाजपा का सहयोगी दल छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गया.'

जगदलपुर, दंतेवाड़ा, कोंडागांव और बस्तर सहित क्षेत्र की विभिन्न सीटों पर कांग्रेस के लिए प्रचार कर रहे पाठक स्थानीय लोगों के बीच आकर्षण का केन्द्र हैं और लोग उनके साथ खूब सेल्फी खिंचा रहे हैं. अपने प्रचार अभियान के दौरान, पाठक 'अच्छे दिन' के वादों तथा विदेश में जमा काला धन वापस लाकर हर भारतीय के बैंक खाते में 15 लाख रुपये जमा करने की बात कहते हुए प्रधानमंत्री की शैली की नकल उतारकर उन्हें निशाना बनाते हैं.

उन्होंने यहां एक स्थानीय बाजार में छोटे जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा, 'मित्रों, मैं यहां आपको यह सच बताने आया हूं कि अच्छे दिन नहीं आने वाले हैं. यह झूठा वादा था और कृपया कांग्रेस को वोट दीजिए जो आपके लिए विकास सुनिश्चित करे.'

पाठक ने दावा किया कि वह 2014 से पहली बार भाजपा और मोदी के खिलाफ प्रचार कर रहे हैं और अब तक वह केवल भाजपा और उसके सहयोगी दलों के लिए प्रचार करते थे. पिछले लोकसभा चुनावों में, पाठक सहित मोदी के कई हमशक्ल थे जो देश के विभिन्न भागों में चुनाव प्रचार करते हुए दिखते थे.

हालांकि, कांग्रेस की टिकट पर फिर से चुनाव लड़ रहीं कांग्रेस की वर्तमान विधायक देवती कर्मा ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि कोई मोदी का हमशक्ल उनके लिए प्रचार कर रहा है. 'सलवा जुडूम' के संस्थापक दिवंगत महेंद्र कर्मा की पत्नी देवती ने कहा कि वह अपने दिवंगत पति के नाम पर वोट मांग रही हैं. गौरतलब है कि छत्तीसगढ़में इन दिनों चुनावी माहौल है और बस्तर क्षेत्र की 12 विधानसभा सीटों के लिए मतदान 12 नवंबर को होगा.

  

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...