Skip to main content

अनंत कुमार के निधन पर PM बोले- अहम सहयोगी और दोस्त खो दिया










भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार के निधन से सियासी गलियारे में शोक की लहर दौड़ गई. राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री  और विपक्ष के नेताओं ने उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है.

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ नेता एच. एन. अनंत कुमार के निधन की सूचना से दुखी हूं. यह हमारे देश और खासकर कर्नाटक के लोगों के लिए सार्वजनिक जीवन का एक बड़ा नुकसान है. मैं उनके परिजनों, सहकर्मियों और असंख्य सहयोगियों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं.  

बता दें कि अनंत कुमार पिछले कुछ महीनों से बीमार चल रहे थे. वह कैंसर से पीड़ित थे. उन्होंने 59 साल की उम्र में बेंगलुरु में अंतिम सांस ली. अनंत कुमार कर्नाटक के बेंगलुरु साउथ से सांसद थे. वह केंद्र सरकार में संसदीय कार्यमंत्री थे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर अनंत कुमार के निधन पर शोक जताया है. उन्होंने लिखा कि अहम सहयोगी और दोस्त के निधन से दुखी हूं. अनंत कुमार के परिवार और समर्थकों के लिए संवेदनाएं. उन्होंने कर्नाटक में पार्टी को मजबूत किया. पीएम ने कहा कि अनंत  कु मा र   अ प ने   अच्छे  कामों के लिए याद किए जाएंगे.

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी ट्वीट कर अनंत कुमार के निधन पर शोक जताया. उन्होंने कहा कि बेंगलुरु में सोमवार की सुबह अनंत कुमार जी के निधन की खबर सुनकर दुखी हूं. उनके परिवार और दोस्तों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं. ईश्वर उनकी आत्म को शांति दे.

कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच. डी. कुमारस्वामी ने भी अनंत कुमार के निधन पर शोक जताया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय मंत्री और अपने दोस्त अनंत कुमार के निधन के बारे में जानकर दुखी हूं. मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध, जनवादी, जिन्होंने सांसद और केंद्रीय मंत्री के तौर पर देश के लिए बड़ा योगदान दिया है. मैंने अपने एक बड़े दोस्त को  खो दिया है. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे.

वहीं गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर कहा कि सरकार और पार्टी में अनंत कुमार के साथ काम करने की तमाम यादें मेरे दिमाग में हैं. ये यादें मेरे साथ हमेशा बनी रहेंगी. उनके निधन से बीजेपी को बड़ा नुकसान हुआ है. साथ ही यह मेरा व्यक्तिगत नुकसान भी है.

राजनाथ सिंह ने कहा कि वरिष्ठ सहयोगी और अपने दोस्त अनंत कुमार के निधन से बहुत दुखी हूं. वह अनुभवी नेता थे जिन्होंने अपनी पूरी क्षमता के साथ राष्ट्र की सेवा की. लोगों के कल्याण के लिए उनके जुनून और भक्ति सराहनीय थी. उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं.

  

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...