Skip to main content

राहुल गांधी का वार- PM मोदी ने मिजोरम से किया वादा पूरा नहीं किया










प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विधानसभा चुनाव प्रचार के सिलसिले में मंगलवार को मध्य प्रदेश में हैं तो कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मिजोरम में हैं. राहुल ने आज वहां चुनावी जनसभा में केंद्र की मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि उन्होंने मिजोरम से किया हुआ अपना वादा पूरा नहीं किया है.

उन्होंने चुनावी भाषण में संघ और बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी और आरएसएस के लोग हर संस्था में अपने लोगों को भर रहे हैं. वो आरबीआई, चुनाव आयोग, सीबीआई पर हमला कर रहे हैं. वो अपने लोगों को राज्यपाल बना रहे हैं. वो भारत के संवैधानिक ढांचे पर हमला कर रहे हैं.

मिजोरम के चंपाई में चुनावी जनसभा में राहुल ने कहा कि आरएसएस और बीजेपी को पता है कि वो अगला चुनाव नहीं जीत रहे. न सिर्फ मिजोरम बल्कि देश में उन्हें हार मिलने वाली है.

उन्होंने कहा कि हर राज्य में बीजेपी और आरएसएस की एंट्री किसी न किसी स्थानीय सहयोगी के जरिए होती है. हमें दुख है कि मिजोरम में बीजेपी का संबंध मिजो नेशनल फ्रंट से है जिसने मिजोरम के लोगों की भाषा और संस्कृति को खत्म करने का काम किया है. साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष ने दावा किया कि बीजेपी-आरएसएस को सिर्फ कांग्रेस ही रोक सकती है.

कांग्रेस अध्यक्ष ने एक बार फिर राफेल डील का मुद्दा उठाया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निजी तौर पर अनिल अंबानी को 30 हजार करोड़ रुपए दिए हैं, लेकिन उन्होंने मिजोरम को उसका बकाया नहीं दिया, जबकि राज्य की कांग्रेस सरकार ने शानदार काम किया था.

प्रधानमंत्री मोदी पर मिजोरम के साथ छलावा करने का आरोप लगाते हुए राहुल ने कहा कि उन्होंने मिजोरम के लिए जो वादा किया था उसे पूरा नहीं किया. इस कारण कांग्रेस पर दबाव काफी बढ़ गया है. हम मिजोरम को पूर्वोत्तर भारत का हब बनाना चाहते हैं.

विचारधारा की लड़ाई

राहुल गांधी ने कहा कि 2008 में मिजोरम की प्रति व्यक्ति आमदनी 57,000 रुपये सालाना थी और आज ये 1.15 लाख रुपये है, जो राष्ट्रीय औसत से 20% ज्यादा है. मिजोरम उन चंद राज्यों में शुमार है जहां कांग्रेस सत्तारुढ़ है. यहां पर पिछले 10 सालों से कांग्रेस शासन में है.

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी, आरएसएस और कांग्रेस के बीच विचारधारा की लड़ाई है. कांग्रेस पार्टी का मानना है कि भारत को इसके लोग चलाते हैं और देश में विभिन्न संस्कृतियों को अपनी अभिव्यक्ति की आजादी होनी चाहिए. हमारा विश्वास है कि विभिन्न संस्कृति और भाषा के जरिए देश मजबूत होता है और हम इसका समर्थन भी करते हैं.

राज्य को मिला पहला मेडिकल कॉलेज

राहुल गांधी ने कहा, 'पिछली बार जब मैं यहा आया था तो मैंने यहां मेडिकल कॉलेज बनवाने की बात कही थी. मुझे खुशी है कि कांग्रेस ने राज्य को पहला मेडिकल कॉलेज और शोध संस्थान देने का अपना वादा पूरा किया.' साथ ही यह भी कहा कि हमने चंपाई में हॉर्टिकल्चर कॉलेज का निर्माण किया जिससे लोग बड़े स्तर पर बागवानी करने को प्रोत्साहित हों और खेती कर सकें. कांग्रेस ने मिजोरम को पहला मेडिकल कॉलेज और रिसर्च सेंटर दिया.



Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...