Skip to main content

शाह बोले- विपक्ष को मोदी फोबिया, सिर्फ PM को हटाने की चाह








भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार को कहा कि विपक्ष ‘नरेन्द्र मोदी फोबिया’ से ग्रस्त है. मध्य देश में 28 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिये यहां चुनावी रैली में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने चार साल में 129 विकास परियोजनाएं शुरू कीं, (नेहरू-गांधी परिवार की) चार पीढ़ियों ने अपने शासनकाल में क्या किया इसका हिसाब दे.

बीजेपी अध्यक्ष शाह ने आगे कहा, ‘नरेन्द्र मोदी फोबिया से ग्रस्त है, विपक्ष.' उन्होंने कहा कि वह केवल मोदी को प्रधानमंत्री पद से हटाना चाहते हैं जबकि हम गरीबी, असुरक्षा और वायु प्रदूषण सहित देश की अन्य समस्याओं को दूर करना चाहते हैं. शाह ने कटाक्ष करते हुए कहा कि राहुल गांधी ने हाल में अपने 22 मिनट के भाषण में 44 दफा मोदी का नाम लिया, मैं हैरान था कि वह बीजेपी के लिये चुनाव प्रचार कर रहे हैं या कांग्रेस के लिये.

अमित शाह ने जम्मू कश्मीर के उरी में 2016 में हुए आतंकी हमले के बाद सेना द्वारा सीमा पार की गई सर्जिकल स्ट्राइक के लिये केन्द्र की मोदी सरकार की तारीफ की. उन्होंने कहा, ‘उरी में जब आतंकी हमला हुआ था, उसके बाद पूरे देश में आक्रोश था, मोदी ने सर्जिकल स्ट्राइक का आदेश दिया और अपने सैनिकों की हत्या का बदला लेने वाले देश के तौर पर अमेरिका और इजरायल के बाद भारत दुनिया का तीसरा मुल्क हो गया.’

उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के पद छोड़ते वक्त वर्ष 2014 में आर्थिक स्थिति के मामले में भारत दुनिया में नौवें स्थान पर था जबकि केन्द्र में बीजेपी की सरकार आने के बाद यह स्थिति सुधर कर छठवें स्थान पर पहुंच गयी है और इस चुनाव की खत्म होने तक भारतीय अर्थव्यवस्था ब्रिटेन को पार कर दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगी.

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...