Skip to main content

PM मोदी कल वाराणसी को देंगे ढाई हजार करोड़ की सौगात




प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर जा रहे हैं. पीएम यहां 12 नवंबर को पहुंच रहे हैं. इस दौरान वह काशीवासियों को ढाई हजार करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात देंगे.

अपने दौरे पर प्रधानमंत्री हरहुआ के वाजिदपुर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे. इस दौरान वह 10 योजनाओं का लोकार्पण करने के साथ ही सात नई योजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे.

ये है कार्यक्रम

भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री दो बजे हेलीकॉप्टर से रामनगर के मल्टी मॉडल टर्मिनल के जेटी पर उतरेंगे. यहां मल्टी मॉडल टर्मिनल के  लोकार्पण के बाद वह बाबतपुर एयरपोर्ट जाएंगे. इसके बाद वह हरहुआ के वाजिदपुर गांव पहुंच कर एक जनसभा को संबोधित करेंगे.



इन योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

इस दौरान मोदी यहां पर कचहरी बाबतपुर फोर लेन, हरहुआ से गोइठहां तक रिंग रोड, 3 सीवेज पंपिंग स्टेशन, एमएलडी चौकाघाट, दिनापुर एसटीपी सहित कुल 10 योजनाओं का लोकार्पण करेंगे. साथ ही रामनगर में ड्रेन और ट्रीटमेंट वर्क, लहरतारा बीएचयू फुटपाथ मार्ग, रामनगर के डोमरी में हैलीपैड निर्माण कार्य का शिलान्यास करेंगे.



पीएम मोदी ने इस संबंध में कई ट्वीट भी किया, जिनमें उन्होंने वाराणसी के विकास कार्यों की जानकारी दी. ट्वीट में बताया गया कि पीएम मोदी यहां 1571 करोड़ की कीमत से बने 34 किलोमीटर लंबाई के दो हाई-वे देश को समर्पित करेंगे. इसके अलावा दूसरे कई प्रोजेक्ट्स की जानकारी देते हुए पीएम मोदी ने बताया कि इन प्रोजेक्ट्स के जरिए रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे और इलाके में आर्थिक संपन्नता आएगी.

  

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...