Skip to main content

खुलासाः पाकिस्तान का PM बनने वाला है आतंकी हाफिज सईद!





लश्कर-ए-तैयबा के चीफ हाफिज सईद अचानक फिर से सुर्खियों में है. 10 मीलियन अमेरिकी डॉलर इनामी हाफिज सईद और उसके लश्कर पर लगी पाबंदी पिछले हफ्ते ही पाकिस्तान ने हटाई है. और अब चौंकाने वाली खबर ये आ रही है कि पाकिस्तानी सेना और पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई की मदद से हाफिज ने दो साल के अंदर पाकिस्तान में तख्ता पलट का पूरा ब्लू प्रिंट तैयार कर लिया है. इतना ही नहीं हाफिज ने अपने प्लान 20-20 के तहत जो प्लान बनाया है वो अगर कहीं कामयाब हो गया तो पाकिस्तान पूरी दुनिया के लिए खतरा बन जाएगा.

क्या पाकिस्तान में फिर तख्ता पलट होगा? क्या आतंक का आका पीएम बनने वाला है? 2020 में हाफिज़ सईदबनेगा पाकिस्तान का पीएम? ये सारे सवाल एक रिपोर्ट के बाद उठ रहे हैं. उस रिपोर्ट में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की तरफ से ये सनसनीखेज़ खुलासा किया गया है.

सिर्फ तीन महीने पुरानी बात है. पाकिस्तान के आम चुनाव में हाफिज़ सईद और आतंक के उसके लश्कर का खाता तक नहीं खुला था. ज़मानत तक ज़ब्त हो गई थी. एक तरह से पाकिस्तानी अवाम ने ही हाफिज़ और उशके लश्कर को पूरी तरह से नकार दिया था. मगर इस करारी और शर्मनाक हार के बावजूद हाफिज़ सईद ने एक ऐसे ब्लू प्रिंट तैयार किया है. जिसकी बदौलत वो सिर्फ दो साल में ही पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पद को हथियाने जा रहा है. चौंकाने वाली बात ये है कि इस साज़िश का खुलासा कोई और नहीं बल्कि ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की एक रिपोर्ट ने किया है.

सिर्फ हफ्ते भर पहले ही इमरान खान ने हाफिज़ और हाफिज़ के लश्कर पर लगे बैन को हटाया था. बाकायदा हाफिज़ सईद ने इस बारे में पाकिस्तान की अदालत को जानकारी भी दी. अब वही हाफिज़ सईद करारी चुनावी हार के बावजूद ट्वेंटी ट्वेंटी की साज़िश में जुट गया है.

हाफिज़ सईद के इस प्लान 20-20 का पूरा खुलासा करूं उससे पहले आपको बता दूं कि इंग्लैंड की जिस ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी ने ये चौकाने वाला खुलासा किया है. उसी ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि इस वक्त सीरिया से भी ज़्यादा आतंकवादी पाकिस्तान की ज़मीं पर फल फूल रहे हैं. इतना ही नहीं इन आतंकवादियों की मौजूदगी की वजह से पाकिस्तान मानवता के लिए सीरिया से 3 गुना ज़्यादा खतरनाक है.

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की इस रिपोर्ट के मुताबिक दो साल बाद हाफिज़ सईद पाकिस्तान की सत्ता पर कब्ज़ा कर लेगा. और इसमें सिर्फ पाकिस्तानी सेना या उसके आतंकी संगठन नहीं बल्कि दुनिया के दूसरे मुल्क भी पीएम की कुर्सी तक पहुंचने के लिए उसकी सीढी बनेंगे.

तसव्वुर कीजिए एक इनामी आतंकी कल अगर पाकिस्तान का प्रधानमंत्री बनेगा तो क्या होगा. यकीनन ये कल्पना भी भारत को असहज करने वाली है. क्योंकि भारत जिसे मुल्क में आतंकी हमले का जिम्मेदार मानता है. और जिसके संगठन को आतंकी संगठन घोषित करने के लिए दुनियाभर में समर्थन हासिल कर रहा है. जब वही प्रधानमंत्री बन जाएगा. तो भारत की विदेश नीति का क्या होगा.

मगर सवाल ये है कि आखिर हाफिज़ का 20-20 प्लान क्या है. क्योंकि हालिया आम चुनाव में उसे एक सीट भी नसीब नहीं हुई थी. उसके तमाम आतंकी गुर्गों की ज़मानत ज़ब्त हो गई. यहां तक की उसकी पार्टी को चुनाव आयोग ने चुनाव भी लड़ने नहीं दिया गया. तो फिर महज़ दो सालों में ऐसा क्या होने वाला है कि आतंक का मंत्री पाकिस्तान का प्रधानमंत्री बन जाएगा. क्या हाफिज़ सईद और सेना इमरान खान की सरकार का तख्ता पलट करने वाली है.

  

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...