Skip to main content

वाराणसी के दौरे पर आज PM मोदी, देंगे ये 10 सौगात





प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को यूपी के वाराणसी दौरे पर हैं. यहां एक वाटरवे और दो राष्ट्रीय राजमार्गों के उद्घाटन के साथ ही काशी के लोगों को वे और भी कई सौगात देंगे. आइए जानते हैं कि सोमवार के दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी क्या-क्या घोषणाएं करेंगे.

1-प्रधानमंत्री गंगा नदी पर इनलैंड वाटरवेज टर्मिनल, रिंग रोड और बाबतपुर हवाईअड्डा मार्ग का सोमवार को उद्घाटन करेंगे. वाराणसी रिंग रोड के 16.55 किलोमीटर लंबे पहले चरण के निर्माण पर 759.36 करोड़ रुपए लागत आई है. जबकि एनएच-56 पर 17.25 किलोमीटर लंबे बाबतपुर-वाराणसी मार्ग को चार लेन बनाने और उसके निर्माण पर 812.59 करोड़ रुपए लागत आई है.

2-बाबतपुर हवाईअड्डा राजमार्ग, वाराणसी को हवाईअड्डे से जोड़ेगा और उसके आगे जौनपुर, सुल्तानपुर और लखनऊ तक जाएगा. रिंग रोड से बौद्धों के अहम तीर्थस्थल, सारनाथ पहुंचने में काफी आसानी और सुविधा होगी. इनलैंड वाटरवे टर्मिनल, विश्व बैंक की ओर से फंडेड भारतीय इनलैंड वाटरवेज प्राधिकरण की जल मार्ग विकास परियोजना के हिस्से के रूप में गंगा नदी पर बन रहे चार मल्टी मोडल टर्मिनल में से पहला टर्मिनल है.

3-तीन अन्य टर्मिनल साहिबगंज, हल्दिया और गाजीपुर में निर्माणाधीन हैं. यह परियोजना नदी में 1,500-2,000 डेडवेट टन क्षमता वाली जहाजों का व्यावसायिक आवागमन सुनिश्चित कराएगी. केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उद्घाटन समारोह में मौजूद रहेंगे.

4- 'इंटरसेप्शन डाइवर्जन ऑफ ड्रेन एंड ट्रीटमेंट वर्क एट रामनगर-वाराणसी', किला कटरिया मार्ग पर आईआरक्यूपी का कार्य, पूर्व राष्ट्रीय मार्ग संख्या-7 पड़ाव रामनगर (टेगरा मोड़) मार्ग पर आईआरक्यूपी का कार्य, लहरतारा-काशी हिन्‍दू विश्‍वविद्यालय मार्ग पर उपरिगामी फुटपाथ का निर्माण, वाराणसी में हेलीपोर्ट का निर्माण, ड्राइवर प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना कार्य आदि परियोजनाओं का शिलान्‍यास करेंगे.

5- इन परियोजनाओं में 254 करोड़ रुपए की लागत से चौकाघाट में 140 मिलियन लीटर प्रतिदिन (एमएलडी) क्षमता वाला सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के अलावा फुलवरिया में (7.6 एमएलडी) और सरैया में 34 करोड़ रुपए की लागत से (3.7 एमएलडी) क्षमता वाले पंपिंग स्टेशन शामिल हैं.

6-सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट दीनापुर के निर्माण के लिए 18648 करोड़ रुपए, सीवरेज पंपिंग स्टेशन के निर्माण कार्य के लिए 3401 करोड़ रुपए दिए जाएंगे. साथ ही, इंटरसेप्शन सीवर और पंपिग मेन कार्य के लिए 15587 करोड़ रुपए की योजना है.

7-पुरानी काशी के अतिरिक्त शहरी विद्युत सुधार कार्य (आईपीडीएस) के लिए 13941 करोड़ रुपए दिए जाएंगे. तेवर ग्राम पेयजल के लिए 279.01 करोड़ और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय देईपुर विकास खंड सेवापुरी में बालिका छात्रावास के निर्माण के लिए 170.25 करोड़ रुपए की योजना.

8-परमानंदपुर (शिवपुर) आश्रय योजना के लिए 153.95 करोड़ रुपए, इंटरसेप्शन डाइवर्जन ऑफ ड्रेन एंड ट्रीटमेंट वर्क एट रामनगर, वाराणसी के लिए 7200.91 करोड़ रुपए, 236.94 करोड़ रुपए के किला कटरिया मार्ग पर आईआरक्यूपी कार्य का शिलान्यास करेंगे.

9-लहरतारा बीएचयू मार्ग पर रेज्ड फुटपाथ का निर्माण और अन्य कार्य-2099.46 करोड़ रुपए. 494.65 करोड़ की लागत वाले रामनगर( डोमरी) वाराणसी में हेलीपोर्ट के निर्माण का शिलान्यास.

10-वाराणसी में ड्राइवर प्रशिक्षण केंद्र (डीटीआई) का स्थापना कार्य- 444.70 करोड़ रुपए.  वाराणसी सर्किट हाउस में प्रथम तल पर प्रस्तावित मीटिंग हॉल के निर्माण का सुंदरीकरण का कार्य-324.62 करोड़ रुपए.

  

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...