Skip to main content

मोदी के मंत्री बोले- अयोध्या में नहीं बनेगा, तो क्या PAK में बनेगा राम मंदिर









अयोध्या में राम मंदिर बनाने को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर से बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि राम मंदिर  अयोध्या में नहीं बनेगा, तो क्या पाकिस्तान और मक्का मदीना में बनेगा?

बेगूसराय में मीडिया से बातचीत में केंद्रीय मंत्री गिरिराज ने कहा कि भाजपा ने कभी नहीं कहा कि राम मंदिर नहीं बनेगा. धर्म के आधार पर साल 1947 में देश का बंटवारा हुआ था. ऐसी स्थिति में सनातन धर्म के लोग में आक्रोश है.

उन्होंने कहा, 'सनातन धर्म के लोग भिखमंगे की तरह राम मंदिर के लिए कोर्ट, सांसदों और नेताओं की ओर टकटकी लगाए देख रहे हैं. ऐसे में भी राम मंदिर अयोध्या में नहीं बनेगा, तो क्या पाकिस्तान में बनेगा? अयोध्या में राम मंदिर नहीं बनेगा, तो क्या मक्का मदीना में बनेगा?'

यह पहली बार नहीं है, जब गिरिराज सिंह ने राम मंदिर और पाकिस्तान को लेकर बयानबाजी की है. इससे पहले उन्होंने कहा था कि राम मंदिर अयोध्या में जल्द से जल्द बनना चाहिए, क्योंकि लोगों का सब्र अब जवाब देने लगा है.

गिरिराज सिंह ने कहा था कि देश की 100 करोड़ जनता की चाहत है कि अयोध्या में राम मंदिर जल्द से जल्द बने मगर कांग्रेस पार्टी इसमें बाधक बन रही है. केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के प्रवक्ता और वकील कपिल सिब्बल हर बार उच्चतम न्यायालय में यह बात रखते हैं कि इस मामले की सुनवाई बंद कर देनी चाहिए.

गिरिराज सिंह ने सुप्रीम कोर्ट से भी अपील की थी कि वो इस पूरे मामले की जल्द से जल्द सुनवाई करे और फैसला दे. उन्होंने कहा था कि अयोध्या में मंदिर बनने का मुद्दा 100 करोड़ लोगों की आकांक्षा और श्रद्धा से जुड़ा हुआ है. बरसों से लोग चाहते हैं कि अयोध्या में राम मंदिर बने और इसको लेकर अब उनके सब्र का बांध टूट रहा है.

  

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...