Skip to main content

MP का वो गांव जहां परंपरा के नाम पर पैरों तले कुचली जाती है जिंदगी!




परम्परा या रवायत क्या है? कायदे से देखिए तो ये महज़ एक प्रैक्टिस है. जो किसी एक ने शुरू की. किसी और ने उसकी नकल की और फिर वो रवायत बन गई. बिना इस बात की परवाह किए कि क्या सही है क्या गलत. लॉजिक लगाने की गुंजाइश जिसमें नहीं होती उसे हीपरंपरा समझ लीजिए. जिस तरह ये ज़रूरी नहीं है कि हर परंपरा गलत हो. उसी तरह ये भी ज़रूरी नहीं है कि हर परंपरा सही हो. देश भर में ऐसी कई परंपराएं मौजूद हैं, जिनके पैरों तले रौंदी जा रही है इंसानियत.

वो कहते हैं कि गाय उनके ऊपर से गुज़र जाती है और उन्हें पता भी नहीं चलता है. उनका कहना है कि यहां हर मन्नत पूरी होती है. कभी खाली नहीं जाती. ये रीत सदियों से चली आ रही है. उनके बच्चे भी इसे चलाएंगे. बहुत से लोग अंधविश्वास कहते हैं मगर हमारी श्रद्धा है.

इसके बाद सारी बहस को यहीं खत्म कर दीजिए. क्योंकि आस्था और श्रद्धा के मामले में सवाल नहीं किए जाते. वरना आपको अधर्मी कह दिया जाएगा. ज़ाहिर है हमारे देश में आस्था और धर्म को सर आंखों पर रखा जाता है. मगर सोच के देखिए सड़क पर आपके बगल से गुज़रती गाय थोड़ा सा सिर भी हिला दे. तो खौफ की वजह से आपका यकीन पल भर में बदल जाता है. सिहरन दौड़ जाती है बदन में. तो फिर यहां क्यों नहीं.

तो सारी जद्दोजहद का निचोड़ ये है कि आपके जिस्म के ऊपर से पांव रखकर अगर गाय गुज़र जाए. तो समझिए आपका सालों पुराना उधार चुकता हो गया. शादी या बच्चा नहीं हो रहा है तो हो जाएगा. नौकरी नहीं है तो लग जाएगी. कुल मिलाकर मन्नत कैसी भी हो यहां पूरी हो जाएगी. यहां लोग मानते हैं कि इससे सारी परेशानी दूर हो जाती हैं. सारी मन्नते पूरी हो जाती हैं.

अब इस परंपरा को इस पर यकीन करने वालों की नज़रों से देखिए तो इनकी दलील है कि जब जन्म देने वाली मां के पांव के नीचे जन्नत हो सकती है. तो फिर जिस गौ माता के शरीर में 33 करोड़ देवी देवताओं का वास हो तो क्या वो मन्नत को पूरा नहीं कर सकती. आस्था हो तो मुमकिन है. इसीलिए शुरू में ही आपसे साफ कह दिया गया था कि आस्था और श्रद्धा के मामले में सवाल नहीं करते.

अब आइये समझते हैं कि ये परंपरा आखिर है क्या. दरअसल मध्य प्रदेश के उज्जैन ज़िले में एक गांव है भीडावद. परंपरा के मुताबिक दिवाली के दूसरे दिन यहां गोवर्धन पूजा होती है. खास इस मौके पर यहां एक परंपरा प्रचलित है. इस परंपरा के मुताबिक चार हज़ार की आबादी वाले इस गांव में उन आठ लोगों का चुनाव किया जाता है, जिन्हें मन्नत मांगनी है. ये चुनाव मन्नत के मेयार के मुताबिक किया जाता है. पूजा अर्चना के बाद सुबह-सुबह इन चुने गए लोगो का जुलूस निकला जाता है. और फिर गांव में बीच चौराहे पर उन्हें लिटा दिया जाता है. जिसके बाद शुरू होता है गांव की सजी धजी गायों का इन पर से गुज़रने का सिलसिला.

इस परंपरा के मुताबिक माता भवानी के मंदिर में मन्नत मांगने वालो को 5 दिन पहले ही घर छोड़ कर माता के दरबार में आना होता है. 5 दिन श्रद्धा भाव से मंदिर में रहने के बाद उन्हें मां गौरी यानी गायों के आशीर्वाद के लिए तैयार कर के ज़मीन पर लिटा दिया जाता है. हालांकि गाय के पैरों से सिर में चोट न लगे इसलिए इन लोगों के सिर को कंबल से ढक दिया जाता है. अब इसे आस्था कहना है या अंधविश्वास ये आप तय कर लीजिए मगर इसे मानने वालों के लिए ये दिल के बहुत करीब है. शायद इसी वजह से ये परंपरा यहां बरसों से चली आ रही है.

गांव वालों का कहना है कि उनकी इस परंपरा से अब तक तो कोई ज़ख्मी नहीं हुआ है और आगे भी नहीं होगा. शायद इनके इसी यकीन ने इस परंपरा को वक्त के साथ कमजोर नहीं पडने दिया. लोगों की आस्था अब भी इस जानलेवा प्रथा पर बनी हुई है. इनके मुताबिक गाय माता का अगर एक पैर भी इन पर पड़ गया तो इनकी सारी मनोकामनाएं पूरी हो जाएंगी. और गौरी माता का आशीर्वाद हमेशा बना रहेगा.

  

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...