Skip to main content

MP: फिसल रही है कांग्रेस नेताओं की जुबान, चुनाव में पड़ेगा भारी!









मध्य प्रदेश में 15 साल से सत्ता का वनवास झेल रही कांग्रेस इस बार वापसी की उम्मीद लगाए हुए हैं, लेकिन पार्टी नेता अपनी जुबान को कन्ट्रोल नहीं रख पा रहे हैं. ऐसे में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ से लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह लगातार जुबान से ढीली गेंद डाल रहे हैं और बीजेपी को चौके-छक्के लगाने से नहीं चकू रही है.

आरएसएस को देख लेने की धमकी देने वाले वीडियो के वायरल के बाद कमलनाथ ने महिलाओं को कम टिकट देने के सवाल का कुछ यूं जवाब दिया कि बीजेपी कांग्रेस पर महिला विरोधी होने का आरोप जड़ रही है.

कमलनाथ के बयान का लब्बोलुआब ये है कि कांग्रेस ने उन्हीं महिलाओं को टिकट दिए हैं जिनकी जीत के मजबूत आसार हैं. कांग्रेस ने ना कोटा देखा, ना खूबसूरती देखी. कमलनाथ के इस बयान में बीजेपी ने सियासत की संभावना देखी और इसे महिला के सम्मान से जोड़ दिया.

इससे पहले कमलनाथ एक वीडियो आया था, जिसमें वो मुस्लिम प्रतिनिधिमंडल से कह रहे हैं, 'नागपुर मेरे क्षेत्र छिंदवाड़ा के नजदीक है, जहां संघ के लोग दिन में आते हैं और रात में चले जाते हैं. वे सिर्फ दो लाइन का पाठ पढ़ाने आते हैं-अगर हिंदू को वोट देना है तो हिंदू शेर, मोदी को वोट दो, अगर मुसलमान को वोट देना है तो कांग्रेस को वोट दो. ये इनकी (संघ) रणनीति है.'

कमलनाथ कह रहे हैं, 'इस समय सजग व सतर्क रहने की जरूरत है. ये लोग आपको (मुस्लिम) उलझाने की कोशिश करेंगे. इनसे हम निपट लेंगे बाद में, मतदान तक आपको सब कुछ सहना पड़ेगा.'

कमलनाथ की जुबानी चूक पर बीजेपी ने सियासत तेज कर दी है. वो कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के पुरानी टिप्पणी की याद दिलाई जा रही है.  

  

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...