Skip to main content

फैक्ट चेक: MP के CM शिवराज सिंह चौहान नॉन-वेज नहीं खा रहे हैं!








मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार ज़ोर पकड़ रहा है. ऐसे में नेताओं की हर हरकत पर सोशल मीडिया की भी बारीक नज़र है. नेताओं के भाषणों से लेकर खान-पान तक, हर बात पर ट्रोल करने का दौर भी जारी है. हालांकि ट्रोल हर बार सही हों, ऐसा भी नहीं है. कई बार फर्जी दावों से भी नेताओं को मुश्किल में डालने की कोशिश की जाती है.

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एक ऐसी ही वायरल लेकिन फेक न्यूज़ के ताजा शिकार हुए हैं. इंटरनेट पर कुछ यूजर्स ने चौहान को इस लिए आलोचना के कठघरे में खड़ा किया कि वे वैसे तो सार्वजनिक तौर पर खुद को पक्का हिन्दू बताते हैं लेकिन चुपके चुपके मांसाहारी खाने का लुत्फ़ उठाते हैं. ऐसे कमेंट एक तस्वीर को देखकर किए गए जिसमें चौहान हेलीकॉप्टर में बैठे मांसाहारी खाना खाते दिख रहे हैं.

इस तस्वीर को फेसबुक यूज़र अशरफ़ देवगन ने 'I support ravish kumar i support truth...' नाम के पब्लिक ग्रुप में शेयर किया. इस ग्रुप के 80,000 सदस्य हैं.

इंडिया टुडे फैक्ट चेक टीम ने अपनी पड़ताल में पाया कि तस्वीर से छेड़छाड़ (मॉर्फ्ड) की गई है. असल तस्वीर में चौहान को ऐसा खाना खाते देखा जा सकता है जो कि मांसाहारी जैसा नहीं दिखता. जब हमने इंटरनेट पर कीवर्ड्स  “Shivraj chopper food” के साथ सर्च किया तो ये लेख देखने को मिला जो ट्रिब्यून वेबसाइट पर 17 नवंबर 2018 को प्रकाशित हुआ था.



 

लेख में तस्वीर के साथ दिए कैप्शन में लिखा है- ‘मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को अपने विधानसभा चुनाव के दौरान चॉपर में खाने के लिए ब्रेक लेते हुए.’ तस्वीर का क्रेडिट प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (PTI) को दिया गया है.  हमें PTI की वेबसाइट पर मूल तस्वीर इस कैप्शन के साथ देखने को मिली. 



असल तस्वीर में प्लेट में एक चम्मच भी देखा जा सकता है. जबकि वायरल हो रही लेकिन खराब तरीके से फोटोशॉप की गई तस्वीर में चम्मच का एक हिस्सा अब भी देखा जा सकता है.



हमने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौरान के प्रधान सचिव एसके मिश्रा से बात कर ये जानना चाहा कि क्या चौहान शाकाहारी हैं? मिश्रा ने इंडिया टुडे को बताया, ना सिर्फ वे शुद्ध शाकाहारी हैं बल्कि वो ऐसी जगह खाने से परहेज करते हैं जहां मांसाहारी खाना परोसा जाता है.

  

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...