Skip to main content

MP के लिए BJP का घोषणापत्र, हर साल 10 लाख रोजगार, लड़कियों को स्कूटी का वादा









मध्य प्रदेश चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी आज अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है. बीजेपी ने अपने घोषणापत्र को दृष्टि पत्र नाम दिया है. आज भोपाल में वित्त मंत्री अरुण जेटली और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की मौजूदगी में बीजेपी ने दृष्टिपत्र जारी किया है.

मध्य प्रदेश में चौथी बार सत्ता में वापसी की कोशिश कर रही बीजेपी ने जनता से वादों की झड़ी लगा दी है. राज्य सरकार ने युवाओं को नौकरी देने के लिए हर साल 10 लाख रोजगार के अवसर पैदा कराने का वादा किया है. सीएम ने युवा उद्यमियों को स्टार्ट अप की सुविधाएं उपलब्ध कराने का वादा किया है. सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राज्य में नए इंडस्ट्रियल टाउनशिप स्थापित किया जाएगा. इसके अलावा व्यापारी कल्याण कोष की स्थापना करने का भी लक्ष्य रखा गया है.


सीएम ने कहा कि उनकी पार्टी ने महिलाओं के लिए अलग से घोषणापत्र बनाया है. इसमें महिला सुरक्षा और प्रगति को प्राथमिकता दी गई है. सीएम ने कहा कि अगर बीजेपी की राज्य में फिर से सरकार बनती है तो बारहवीं में 75% से ज्यादा नम्बर लाने वाली लड़कियों को उनकी सरकार स्कूटी देगी. बीजेपी के मुताबिक इसका रजिस्ट्रेशन चार्ज भी सरकार देगी. सरकार इंटरनेट कनेक्शन वाली E-Library और 'विजया लर्निंग सेंटर' भी खोलेगी. ग्रामीण इलाकों की छात्राओं को महाविद्यालय तक ले जाने के लिए निशुल्क महिला बसों की व्यवस्था की जाएगी. लड़कियों को सैनिटरी प्रोडक्ट देने के लिए सरकार मुक्ता योजना लाएगी. इसके तहत उच्च प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों के छात्रा शौचालयों में स्वचालित सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन लगाई जाएगी.

महिलाओं से जुड़े मुद्दे को तरजीह देते हुए सीएम ने कहा कि उनकी सरकार ने महिलाओं के सशक्तिकरण में कोई कसर नहीं छोड़ी है, इस बार सरकार ने 'नारी शक्ति संकल्प पत्र' प्रस्तुत किया है जिसमें में महिला सशक्तिकरण के लिए स्वयं सहायता समूहों का गठन किया जाएगा. इसके अलावा तेजस्विनी द्वारा स्वरोजगार को अभियान बनाया जाएगा.

सीएम ने भोपाल में ग्लोबल स्किल पार्क बनाने की घोषणा की है.  शिवराज ने कहा कि 2 लाख करोड़ रुपये से शहरों में इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर किया जाएगा. व्यापारी को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि GST मित्र योजना बनाएगी ताकि टैक्स भरने में आ रही कठिनाईयों को दूर किया जा सके. सीएम के मुताबिक नर्मदा एक्सप्रेस वे, चंबल एक्सप्रेस वे और औद्योगिक कॉरिडोर विकसित करने का लक्ष्य उनकी सरकार निर्धारित करेगी. सीएम ने कहा कि उनकी सरकार बिजली की क्षमता को 14000 मेगावाट तक हम ले जाएंगे. इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल के लिए नलजल योजना शुरू की जाएगी.

किसानों के लिए उठाए जाने वाले कदमों की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि मूल्य स्थिरीकारण कोष जो पहले 500 करोड़ रुपये से शुरू हुआ था उसे बढ़ा कर 2000  करोड़ करने का निर्णय सरकार ने लिया ताकि बाजार मूल्य गिरने पर किसानों को लाभकारी मूल्य मिल सके.

बता दें कि मध्य प्रदेश में एक ही चरण में 28 नवंबर को मतदान है. वोटों की गिनती 11 दिसंबर को होगी. मध्य प्रदेश के 53 जिलों में विधानसभा की 230 सीटें हैं.

  

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...