Skip to main content

MP चुनाव: बीजेपी-कांग्रेस ने सिर्फ 4 मुसलमानों को दिया टिकट





मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सभी 230 सीटों पर राजनीतिक दलों ने अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं, लेकिन राजनीतिक पार्टियों ने मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट देने में इस बार भी कंजूसी बरती है.

बात अगर कांग्रेस और बीजेपी की करें तो दोनों दलों ने कुल मिलाकर 459 उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं लेकिन इनमें से मुस्लिम उम्मीदवारों की संख्या सिर्फ 4 है.

कांग्रेस ने जहां विधानसभा चुनाव में 3 मुस्लिम चेहरे उतारे हैं तो वहीं बीजेपी ने पूरे प्रदेश में सिर्फ एक मुस्लिम प्रत्याशी को मैदान में उतारा है. मध्य प्रदेश में कुल आबादी का लगभग 6 फीसदी आबादी मुसलमानों की है, लेकिन इसके बावजूद बीते दो विधानसभा चुनावों में बीजेपी और कांग्रेस ने कुल 10 मुस्लिम प्रत्याशी ही मैदान में उतारे हैं.

कांग्रेस-बीजेपी के मुस्लिम प्रत्याशी

बीजेपी ने इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पूरे प्रदेश में सिर्फ एक मुस्लिम प्रत्याशी को खड़ा किया है. बीजेपी ने भोपाल उत्तर से फातिमा सिद्दीकी को टिकट दिया है.

जबकि कांग्रेस ने तीन मुस्लिम प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं जिनमें से अकेले भोपाल से ही दो मुस्लिम प्रत्याशी हैं. कांग्रेस ने भोपाल उत्तर से आरिफ अकील और भोपाल मध्य से आरिफ मसूद को टिकट दिया है और सिरोंज से मसर्रत शाहिद को मैदान में उतारा है.

आपको बता दें कि आरिफ अकील बीते 15 सालों से मध्य प्रदेश के इकलौते मुस्लिम विधायक भी हैं जिन पर एक बार फिर कांग्रेस ने भरोसा जताया है.

2013 में थे 6 मुस्लिम प्रत्याशी

बीजेपी ने पिछले विधानसभा चुनाव में भी सिर्फ एक मुस्लिम प्रत्याशी आरिफ बेग को ही मैदान में उतारा था. कांग्रेस ने 2013 विधानसभा चुनाव में 5 मुस्लिम प्रत्याशियों आरिफ अकील, फिरोज अहमद खान, अब्दुल मजीद खान, आरिफ मसूद और यूसूफ काडापा को मैदान में उतारा था.

नेताओं की दलील

मुस्लिम प्रत्याशियों को मौका कम देने पर राजनीतिक पार्टियों की अपनी-अपनी दलील है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश समन्वय समिति के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह खुद मानते हैं कि प्रदेश की आबादी में मुसलमानों की हिस्सेदारी को देखते हुए 10 के लगभग सीटों पर मुसलमानों को टिकट देना चाहिए लेकिन इस बार जीत के पैमाने को ध्यान में रखकर टिकट दिए गए हैं.

इस पर बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा का कहना है कि बीजेपी कभी भी धर्म को ध्यान में रखकर टिकट नही देती बल्कि जीतने वाले प्रत्याशी को ही मैदान में उतारती है ऐसे में टिकटों में हिन्दू-मुस्लिम वाली बात को वो खारिज करते हैं.

अब देखना ये है कि बयानों से तुष्टिकरण की राजनीति करने वाली राजनीतिक पार्टियां आखिर कब टिकटों के बंटवारे में मुस्लिमों को उनका वाजिब हक देती है.

  

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...