Skip to main content

MP चुनाव: कांटे की टक्कर देखनी है तो नजर रखें इन 30 सीटों पर










मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर है. ऐसे में दोनों पार्टियों की नजर ऐसी सीटों पर टिकी हैं, जहां पिछले चुनाव में जीत-हार का अंतर काफी कम था. प्रदेश की करीब 30 विधानसभा सीटें ऐसी हैं, जहां ढाई हजार से कम वोट के अंतर से कांग्रेस-बीजेपी सीटें गंवानी पड़ी थी. ऐसे में दोनों पार्टियों ने इस बार इन सीटों पर खास प्लान बनाया है.

बता दें कि 2013 के चुनाव नतीजों को देखा जाए तो सुरखी विधानसभा सीट सबसे कम वोटों से कांग्रेस हारी थी. बीजेपी की पारूल साहू 141 मतों से जीती हासिल की थी. इस बार के चुनाव में बीजेपी ने सुधीर यादव को उतारा है. जबकि कांग्रेस ने गोविंद सिंह राजपूत पर दांव लगाया है.

मध्य प्रदेश की 17 विधानसभा सीटें हैं, जहां जीत-हार का अंतर एक हजार से कम वोटों का था. 11 सीटों पर कांग्रेस को एक हजार से कम वोटों से हार का मुंह देखना पड़ा था. जबकि बीजेपी को 6 सीटों पर एक हजार से कम वोटों से गंवानी पड़ी थी.

मध्य प्रदेश की विजयराघवगढ़ सीट पर कांग्रेस के संजय पाठक ने बीजेपी की पद्मा शुक्ला को 992 मतों से शिकस्त दी थी. हालांकि बाद में उन्होंने बीजेपी ज्वाइन कर लिया था. जबलपुर पश्चिम सीट से कांग्रेस नेता तरुण भनोट ने 923 वोटों से बीजेपी नेता हरेंद्रजीत सिंह बब्बू को मात दी थी. इछावर सीट पर कांग्रेस के शैलंद्र रमेश चंद्र पटेल ने 744 वोटों से जीती थी.

सरदारपुर सीट को बीजेपी ने 529 वोट से कब्जा जमाया था. बरघाट सीट पर बीजेपी के कमल मर्सकोले  ने 269 वोट से जीत हासिल की थी. जतारा सीट पर कांग्रेस के दिनेश कुमार अहिरवार ने 233 वोट से हासिल की थी.

मध्य प्रदेश की ढाई दर्जन विधानसभा सीटें ऐसी हैं, जहां जीत-हार का अंतर 2500 थे. बालाघाट सीट पर बीजेपी के गौरी शंकर चतुर्भुज बिसेन ने सपा उम्मीदवार से 2500 मतों से जीती थी. छतरपुर सीट से कांग्रेस के आलोक चतुर्वेदी को 2217 मतों जीत हासिल की थी. दिमनी सीट से बसपा ने कांग्रेस को 2106 मतों से हराया था.

कांग्रेस ने ढाई हजार से मतों से बीजेपी से छीनी थी. इनमें विजयपुर-1849, भगवानपुरा-1820, सिरोंज-1520, कोतमा-1546, पांढुर्ना-1478 और गुढ़ सीट पर 1382 वोटों से जीत हासिल की थी. वहीं, बीजेपी ने 2500 वोटों से जीतने वाली सीटें- जैरा-2498स मुरैना-1704, मेंहगांव-1147 और ग्वालियर पूर्व-1147 से जीत हासिल की थी.

सैलाना सीट पर 2079, शाजापुर में 1938, सोनकच्छ में 1880, मनावर में 1639, सीहोर में 1626, गुन्नौर -1337, जबलपुर पूर्व-1155 से जीत हासिल की थी.

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...