Skip to main content

MP चुनाव: बीजेपी की दूसरी लिस्ट जारी, 17 उम्मीदवारों की घोषणा










मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है. बीजेपी ने सोमवार को 17 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है. जबकि पार्टी ने इससे पहले शुक्रवार को 177 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है.

बीजेपी ने अपनी दूसरी सूची में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के भांजे और मुरैना से सांसद अनूप मिश्रा को भितारवर से टिकट दिया है. इसके अलावा जबलपुर से शरद जैन, जबलपुर पश्चिम से हरेंद्रजीत सिंह बब्बू,उज्जैन दक्षिण से मोहन यादव और कोलारस से विरेंद्र रघुवंशी को उम्मीदवार घोषित किया है.



इंदौर की सीटों पर नामों की घोषणा को लेकर अभी भी संशय बना हुआ है. पहली सूची जारी करने के बाद लगातार उठ रहे बगावती सुरों को लेकर बीजेपी सतर्क हो गई है.

बता दें कि राज्य में 28 नवंबर को मतदान होना है जिनकी गिनती 11 दिसंबर को होगी. वहीं नामांकन प्रक्रिया दो नवंबर से शुरू हो गई है और 9 नवंबर तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे.

पहली लिस्ट 177  की

बीजेपी ने शुक्रवार को अपनी पहली लिस्ट जारी कर 177 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था. जिसमें सिर्फ 16 महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया गया. 177 उम्मीदवारों की सूची में कुछ ऐसी महिला विधायक हैं जिनके टिकट काट कर पुरुषों को दिए गए हैं. शुक्रवार को जारी सूची में लगभग 8 महिला विधायकों के टिकट काटे गए हैं.

जिन 8 महिला विधायकों के टिकट काट कर पुरुषों को दिए गए हैं उनमें सबसे बड़ा नाम है ग्वालियर पूर्व की विधायक और नगरीय प्रशासन मंत्री रहीं माया सिंह का. इनकी जगह सतीश सिकरवार को टिकट दिया गया है. इसके अलावा जिन महिला विधायकों के टिकट कटे हैं, उनके नाम हैं- पारुल साहू, अनिता नायक, उमा खटिक, संगीता चारेल, योगिता नवल सिंह, नीलम मिश्रा और प्रमिला सिंह.

बीजेपी की ओर से जारी सूची में जिन 16 महिलाओं को टिकट मिला है उनमें यशोधरा राजे सिंधिया, ललिता यादव, अर्चना चिटनीस, रंजना बघेल, सरला रावत, ममता मीना, अर्चना सिंह, मनीषा सिंह, मीना सिंह, प्रतिभा सिंह, नंदिनी मारावी, अनुपमा नेताम, गीताबाई उईके, गायत्री राजे, मंजू राजेंद्र दादू और नीना वर्मा के नाम शामिल हैं.

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपनी परंपरागत सीट बुधनी से ही चुनाव लड़ेंगे. बीजेपी की पहली लिस्ट में 177 उम्मीदवारों की घोषणा की गई, जिसमें 2 मौजूदा मंत्री और 27 विधायकों के टिकट काट दिए हैं. पहली लिस्ट में बीजेपी ने मंत्री माया सिंह समेत 27 मौजूदा विधायक के टिकट काटे हैं. गौरीशंकर शेजवार को भी बीजेपी ने टिकट नहीं दिया है. माया सिंह ग्वालियर से विधायक हैं. गौरीशंकर शेजवार के बेटे मुदित शेजवार को सांची से टिकट दिया है. विदिशा में मंत्री सूर्यप्रकाश मीणा का टिकट काट दिया है.

94 मौजूदा विधायकों को टिकट

मध्य प्रदेश की पहली सूची के मुताबिक 94 विधायकों को टिकट मिला है जबकि 3 विधायकों को सीट बदलकर टिकट दिया गया है. वहीं 2 सांसदों भी उम्मीदवार बने हैं. इसके अलावा 48 उम्मीदवारों को पहली बार मौका मिला है.  पिछली बार हारे 14  उम्मीदवारों को मौका एक बार फिर से मिला है.

 






Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...