Skip to main content

J-K:पंचायत चुनाव में बंपर मतदान, लोगों ने आतंकियों को दिखाया ठेंगा









आतंकी खतरे और अलगाववादियों के बहिष्कार के आह्वान के बावजूद जम्मू कश्मीर में पंचायत चुनाव के पहले चरण में बंपर वोटिंग हुई है. कश्मीर में शनिवार को 64.5 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया जबकि जम्मू क्षेत्र में 79.5 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया.

मुख्य निर्वाचन अधिकारी शालीन काबरा ने कहा कि राज्य में पंचायत चुनाव के पहले चरण के तहत शनिवार को 47 ब्लाकों में हुए मतदान में 74.1 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया जिसमें कश्मीर में 16 ब्लाक, जम्मू में 21 ब्लाक और लद्दाख में 10 ब्लाक शामिल हैं. काबरा ने कहा कि पुंछ जिले के मेंढर में मामूली झड़पों और पथराव की घटनाओं को छोड़कर मतदान शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ. अधिकारी ने कहा कि तकनीकी गड़बड़ी के चलते किश्तवाड़ जिले के अथोली स्थित मतदान केंद्र पर पुनर्मतदान का आदेश दिया गया है.

कश्मीर घाटी में ग्रामीण क्षेत्रों में मतदान का प्रतिशत खासकर ज्यादा देखा गया जबकि हाल में हुए शहरी स्थानीय निकाय चुनाव में मात्र चार प्रतिशत मतदान हुआ था. लोगों से चुनाव का बहिष्कार करने के लिए कहने वाले अलगाववादियों ने शनिवार को हड़ताल भी बुलाई थी.  प्रमुख क्षेत्रीय दलों नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी ने स्थानीय निकाय चुनाव में हिस्सा नहीं लेने का निर्णय किया था.

अधिकारियों के अनुसार कश्मीर प्रभाग में कुल मतदान प्रतिशत 64.5 दर्ज किया गया क्योंकि घाटी में 1.63 लाख मतदाताओं में से 1.05 लाख मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. उन्होंने इस बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि श्रीनगर जिले में 21.8 प्रतिशत, बडगाम में 30.14, कुपवाड़ा में 70 प्रतिशत, बारामुला में 69.1, बांदीपोरा में 56.2, लेह में 60 प्रतिशत और करगिल में 77.7 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. उन्होंने बताया कि जम्मू डिविजन में कुल मतदान प्रतिशत 79.5 प्रतिशत था क्योंकि कुल 2.95 लाख मतदाताओं में से 2.35 लाख मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया.

जम्मू क्षेत्र में किश्तवाड़ में मतदान प्रतिशत 74.1, राजौरी में 78.9, पुंछ में 78.7 प्रतिशत, ऊधमपुर में 83.6 प्रतिशत, डोडा में 80.8, कठुआ में 80 प्रतिशत और रामबन में 78.2 प्रतिशत दर्ज किया गया. अधिकारियों ने कहा कि कश्मीर में कुल मतदाता 1,35,774 थे.  जम्मू कश्मीर में पंचायत चुनाव के और आठ चरण होंगे. पहले चरण का मतदान 47 ब्लाक में हुआ जिसमें से 16 ब्लाक कश्मीर में और 21 ब्लाक जम्मू में तथा 10 लद्दाख क्षेत्र में थे. चुनाव दो वर्ष के विलंब से ऐसे समय हो रहा है जब राज्य में राज्यपाल शासन है. मतगणना 27 नवम्बर को होगी.

  

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...