Skip to main content

J-K: सेना ने मार गिराए 3 आतंकी, सुरक्षा बलों पर किया था हमला







जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों की आतंकवादियों के साथ रविवार को हुई मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर हो गया. पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि जिले के हंदवाड़ा बाईपास पर बने एक नाके पर आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों के एक दल पर हमला कर दिया. सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में एक आतंकवादी मारा गया. उसकी पहचान नहीं हो सकी है.

पुलवामा में 2 आतंकी ढेर

वहीं, पुलवामा में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में जवानों ने 2 आतंकियों को मार गिराया. आतंकियों के पास से हथियार भी बरामद हुए हैं. मारे गए आतंकियों का नाम लियाकत और माजिद बताया गया है, ये दोनों आतंकी पुलवामा जिले के रहने वाले हैं.

राजौरी में संघर्ष विराम उल्लंघन में एक सैनिक शहीद, दो जवान जख्मी

जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के नजदीक शनिवार को पाकिस्तानी स्नाइपर की गोली लगने से एक सैनिक शहीद हो गया जबकि सीमापार से हुई गोलीबारी में बीएसएफ के 2 जवान घायल हो गए. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

अधिकारियों ने बताया कि शहीद सैनिक राइफलमैन वरूण कत्तल (21) जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले के मावा राजपुरा क्षेत्र के निवासी थे. सुंदरबनी सेक्टर में सीमापार से एक स्नाइपर द्वारा चलाई गई गोली से उनकी मौत हो गई, जिसके बाद दोनों तरफ से गोलीबारी शुरू हो गई. जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा के नजदीक पिछले दो दिनों में दूसरी बार स्नाइपर ने हमला किया. शुक्रवार को जम्मू के अखनूर सेक्टर में इसी तरह के हमले में सेना के एक पोर्टर की मौत हो गई थी.

7 महीने में पाक ने 1435 बार किया संघर्षविराम का उल्लंघन

21 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर लाइट इंफैन्ट्री रेजीमेंट के तीन सैनिक और हथियारों से लैस दो घुसपैठिए मारे गए थे. माना जाता है कि घुसपैठिये पाकिस्तान सेना की बार्डर एक्शन टीम (बीएटी) के सदस्य थे. 6 नवंबर को राजौरी के नौशेरा सेक्टर में कलाल में सीमा की दूसरी तरफ से स्नाइपर हमले में एक सैनिक घायल हो गया था. पुंछ सेक्टर के मंजाकोट में नियंत्रण रेखा के नजदीक शुक्रवार को गोलीबारी की एक अन्य घटना में बीएसएफ का एक जवान घायल हो गया था.

पिछले 8 साल के दौरान इस साल पाकिस्तान की तरफ से संघर्षविराम उल्लंघन की घटनाएं सबसे ज्यादा हुई हैं. गृह मंत्रालय ने एक आरटीआई के जवाब में बताया कि इस साल पहले 7 महीने में प्रदेश में 1435 दफा संघर्षविराम उल्लंघन किया गया जिसमें 52 लोग मारे गए और 232 लोग घायल हुए हैं.

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...