Skip to main content

ISI के इशारे पर हिन्दू नेताओं को मारने आया खालिस्तानी आतंकी, अरेस्ट







पंजाब की पटियाला पुलिस ने दिवाली के मौके पर भीड़भाड़ वाले स्थानों पर हमले और हिंदू नेताओं की टारगेट किलिंग की तैयारी कर रहे खालिस्तान गदर फोर्स के आतंकी शबनम दीप सिंह को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आतंकवादी आईएसआई के लिए भी काम कर रहा था. आतंकी के कब्जे से पुलिस ने एक पिस्टल, हैंड ग्रेनेड, एक मोटरसाइकिल और खालिस्तान गदर फोर्स के लेटर पैड बरामद किए गए हैं.

आतंकी शबनम दीप सिंह खुद को सिख फॉर जस्टिस का समर्थक बताता है. पुलिस पूछताछ में पता चला है कि वह पाकिस्तान के खुफिया अधिकारी जावेद वजीर खान के संपर्क में था. पुलिस को छकाने के लिए ये आतंकी कई नामों का इस्तेमाल करता था. शबनमदीप सिंह उर्फ मनिंदर लहरिया उर्फ शेरू उर्फ दीप उर्फ बिल्ला के नाम से जाने जाने वाला ये शख्स पंजाब के समाना के दफ्तरीवाला बरार गांव का रहने वाला है.

शबनम दीप सिंह के खिलाफ राजस्थान में एक आपराधिक मामला दर्ज है और वह फिलहाल जमानत पर बाहर था. वह आतंकी जरनैल सिंह भिंडरावाले का समर्थक भी है. इस शख्स ने अपने फेसबुक पेज की डीपी में भिंडरावाले की तस्वीर लगा रखी थी, यहां इसने अपना नाम लाहोरिया जट्ट गिल रखा था.

पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि शबनम दीप सिंह और दूसरे कई और खालिस्तान समर्थकों ने कुछ महीने पहले पंजाब में शराब के ठेकों और मजदूरों की झोपड़ियों में आग लगाई थी और उसके बाद उसका वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजा था.

पुलिस सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान में बैठा खालिस्तान समर्थक निहाल सिंह उसके संपर्क में था और उसने उसे एक मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन खरीदने के लिए पैसा भी मुहैया करवाया था. पुलिस का दावा है कि शबनम दीप सिंह को हिंदू नेताओं की टारगेट किलिंग करने के लिए कहा गया था.

पाकिस्तान में बैठे खालिस्तान समर्थक निहाल सिंह ने एक अन्य आतंकवादी सुखराज सिंह के जरिए यह काम शबनमदीप सिंह को  सौंपा था. इस काम के लिए इस आतंकवादी को 10 लाख रुपये मिलने थे. पुलिस के मुताबिक वह सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं से बातचीत करता था.

  

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...