Skip to main content

Exclusive: PoK में बड़ी तादाद में अफगानियों को बसा रहा है पाकिस्तान









पाकिस्तान की एक और चालबाजी सामने आई है. पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और पाक के हुक्मरान भारत के महत्वपूर्ण अंग पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) में अफगान रिफ्यूजी को बसाने में जुटे हैं. सुरक्षा एजेंसियों की एक रिपोर्ट से यह बड़ा खुलासा हुआ है. सूत्रों ने ''हमको को जानकारी दी है कि करीब 2500 से ज्यादा अफगानिस्तान रिफ्यूजी पीओके के कोटली जिले में बस रहे हैं.

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इन अफगानिस्तान शरणार्थियों में 1438 को चुपचाप पाक एलओसी के पार बसा दिया गया है. भारतीय सुरक्षा एजेंसियां लगातार बस रहे अफगान शरणार्थियों पर नजर रखे हुए हैं क्योंकि जो शरणार्थी यहां आ रहे हैं, वे भारत के लिए खतरा हो सकते हैं. इससे पहले पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई इन अफगान शरणार्थियों को आतंकी काम में झोंकने की कोशिश में जुटा था. सूत्रों ने 'आज तक' को यह जानकारी दी है कि पाकिस्तान की जेलों में बंद अफगान तालिबानी लोगों को पाकिस्तान इस शर्त पर छोड़ने के लिए तैयार था कि वे कश्मीर में जाकर जेहाद करेंगे.

आपको बता दें कि यह वही पाकिस्तान है जिसने अफगान शरणार्थियों को अपने देश से बाहर करने के लिए पूरी योजना बना ली थी. पेशावर हमले के बाद पाकिस्तान को यह लगने लगा था कि शरणार्थी पाकिस्तान में रहेंगे तो ऐसे ही तालिबानी हमले होते रहेंगे. अब पाकिस्तान इस तरीके की चाल चल रहा है कि जो अफगान शरणार्थी उसके लिए सिरदर्द थे, उन्हें पीओके में बसाकर भारत के खिलाफ भड़काया जा सकता है.

सूत्र बताते हैं कि अफगान शरणार्थी कुछ ऐसे हैं जिनमें कई तालिबानी गुट को भी समर्थन देते हैं. ये गुट भारत के खिलाफ जेहाद करने के लिए तैयार भी रहते हैं. लिहाजा पीओके में अफगान रिफ्यूजी का बसना सुरक्षा के लिहाज से चिंता का सबब बन सकता है.

आतंकियों को ट्रेनिंग देकर भारत भेजना, पीओके में ट्रेनिंग कैंप चलना, आतंक के लिए फंड की उगाही करना और आतंक के आकाओं को अपने यहां पनाह देना, ये सब पाकिस्तान करता रहा है. अब पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई उन आतंकी गुटों को कश्मीर में तबाही मचाने के लिए तैयार कर रही है जो उसकी जेलों में बंद हैं. पाकिस्तान अपनी जेलों में बंद तहरीक-ए-तालिबान के आतंकियों को इस शर्त पर छोड़ने और जेलों से आजाद करने के लिए कहा है कि वो कश्मीर घाटी में जाकर जेहाद के नाम पर लड़ाई लड़ेंगे.

खुफिया रिपोर्ट के मुताबिक, आईएसआई ने इन कैदियों को जैश-ए-मोहम्मद के बैनर तले जेहाद करने के लिए तैयार किया है. तहरीक-ए-तालिबान (पाकिस्तान) वही आतंकी संगठन है जिसने 2014 में पेशावर के आर्मी स्कूल में फिदायीन हमला किया था. इसमें 126 बच्चों की मौत हो गई थी.

  

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...