Skip to main content

CRPF के 'स्पेशल 51' अब जम्मू-कश्मीर में करेंगे आतंक का सफाया








जम्मू-कश्मीर के मौजूदा हालात से निपटने के लिए सीआरपीएफ अपने ऑफिसर्स की एक खास टीम तैयार कर रही है. सीआरपीएफ की ये टुकड़ी लाइव फायरिंग के दौरान भी उस एरिया में घुस सकती है जहां पर खतरनाक आतंकी मौजूद होते हैं. कई ऑपरेशन को अंजाम देने में माहिर इस टुकड़ी का एक ही मूल वाक्य होता है वन फॉर ऑल ऑल फॉर वन.

सीआरपीएफ के इन अधिकारियों को इस तरीके की खास ट्रेनिंग दिए जाने के पीछे का मकसद यह है कि यह अधिकारी जब जंग-ए-मैदान में रहें तो इनके मनोबल और उत्साह में किसी तरीके की कमी ना हो. इन जांबाजों को युद्ध क्षेत्र में आने वाली 16 कठिन मुश्किलों से निपटने की ट्रेनिंग दी गई है. पहाड़ी इलाकों में मौजूद रणक्षेत्र की ऐसी मुश्किलें थी, जिनका सामना कर ये जवान फौलाद से मजबूत बन गए हैं. आजतक संवाददाता जितेंद्र सिंह ने सीआरपीएफ के ऐसे ही 51 असिस्टेंट कमांडेंट की खास ट्रेनिंग का जायजा लिया.

इधर दूसरी तरफ पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई इन सर्दियों में भी बड़ी घुसपैठ कराने के लिए एक अलग तरीके का प्लान तैयार किया है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पाक आर्मी और आईएसआई ने आतंकियों के लिए खास तरीके की ड्रेस खरीदी है जो सर्दियों में भी आतंकवादियों को बर्फीले रास्तों से आने में मदद करेगा.

सूत्रों के मुताबिक घाटी में इस समय 325 के आसपास आतंकी सक्रिय है जिसमें 215 लोकल और 110 पाकिस्तानी आतंकी मौजूद हैं. सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान इन सर्दियों में आतंकियों की तादाद बढ़ाना चाहता है. पाकिस्तान की मंशा है कि सर्दियों में सुरक्षा बलों पर और हमले किये जा सके. आजतक के पास मौजूद आतंकियों की लिस्ट के मुताबिक इस समय लश्कर के सबसे ज्यादा विदेशी और लोकल आतंकी घाटी में मौजूद हैं. इनकी संख्या 148 है.

वहीं दूसरे नंबर पर  हिजबुल के लोकल और पाकिस्तानी आतंकी शामिल हैं जिनकी संख्या 117 है. जबकि जैश के 40 लोकल और पाकिस्तानी आतंकी इस समय कश्मीर घाटी में मौजूद हैं.

  

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...