Skip to main content

सबरीमाला मंदिर: CPM का आरोप- तालिबान जैसा बर्ताव कर रही RSS




सबरीमाला मंदिर को लेकर राजनीतिक खींचतान जारी है. बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने केरल सरकार पर आरोप लगाया था कि वह महिलाओं की एंट्री को लेकर विरोध कर रहे भक्तों के साथ कैदियों जैसा व्यवहार कर रही है तो अब सीपीएम पोलित ब्यूरो के सदस्य एस रामचंद्रन पिल्लई ने आरएसए पर निशाना साधा और कहा कि संघ तालिबान और खालिस्तानी जैसे आतंकी संगठनों की तरह व्यवहार कर रहे हैं.

पिल्लई ने यह बयान उस समय दिया जब केरल की वाम सरकार पर सबरीमाला मंदिर में महिलाओं की एंट्री कराने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश को लागू करवाना है जबकि वहां बीजेपी और कांग्रेस समेत कई हिंदू संगठन इसका लगातार विरोध कर रहे हैं.

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआईएम) के पोलित ब्यूरो के सदस्य एस रामचंद्रन पिल्लई ने कहा कि आरएसएस के लोग तालिबान और खालिस्तानी आतंकियों की तरह काम कर रहे हैं. वे लोग सबरीमाला मंदिर में समस्या क्यों खड़ी कर रहे हैं? उन्हें हर चीज शांतिपूर्वक करने की इजाजत है, लेकिन वे ऐसा नहीं कर रहे हैं.


इस बीच हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से आदेश को लागू करने संबंधी तैयारियों के बारे में जानकारी मांगी है. साथ ही यह सवाल भी पूछा है कि आप भक्त और प्रदर्शनकारियों के बीच किस तरह से अंतर कर रहे हैं.

इस बीच केंद्रीय मंत्री पी राधाकृष्णन निक्कल पहुंच गए. उन्होंने पुलिस की तैयारियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि पाम्बा में पुलिस ने उनके लिए निजी तौर पर किसी तरह की गाड़ी की व्यवस्था नहीं की. अब वह पाम्बा लौटेंगे.

वहीं कांग्रेस की अगुवाई वाले यूडीएफ का एक प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मिलने वाला है.

दूसरी ओर, बीजेपी के राज्य ईकाई के महासचिव के सुंदरम की जमानत याचिका पर आज सुनवाई हो सकती है. हालांकि अगर उन्हें जमानत मिलती है तो भी वह रिहा नहीं होंगे क्योंकि उन पर डिप्टी एसपी और एक अन्य अधिकारी को धमकी देने के आरोप में एक अन्य केस भी चल रहा है.

शाह का विजयन सरकार पर आरोप

इससे पहले केरल के मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन पर निशाना साधते हुए बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को ट्वीट के जरिए आरोप लगाया था कि भगवान अयप्पा स्वामी के भक्तों के साथ 'कैदियों' की तरह व्यवहार किया जा रहा है. बीजेपी अध्यक्ष ने अपने ट्वीट में कहा कि कहा जा रहा है कि श्रद्धालुओं को कूड़े के ढेर और सुअरों के रहने की जगह पर रात बिताने के लिए मजबूर किया जा रहा है.

अमित शाह ने अपने अगले ट्वीट में कहा, 'पिनरायी विजयन सरकार जिस तरह सबरीमला के संवेदनशील मामले को ले रही है, वह निराशाजनक है. केरल पुलिस युवा लड़कियों, माताओं और बुजुर्गों के साथ अमानवीय व्यवहार कर रही है. खाना, आश्रय, पानी और स्वच्छ शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाओं के बिना उन्हें कठिन तीर्थ यात्रा के लिए मजबूर कर रही है.'

विजयन का पलटवार

मुख्यमंत्री विजयन ने अमित शाह के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे व्यर्थ वाला और भटकाने वाला करार दिया. उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को सुगम व्यवस्था मुहैया कराई जा रही है. श्रद्धालु हमारी व्यवस्था से संतुष्ट हैं. व्यवस्था से संघ परिवार को असुविधा हो रही है. साथ ही मानवाधिकार आयोग ने भी साफ कर दिया है कि इस साल श्रद्धालुओं के लिए यहां कोई समस्या नहीं है.

  

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...