Skip to main content

राजस्थानः रोड शो और पूजा के बाद CM वसुंधरा राजे ने दाखिल किया पर्चा





राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने शनिवार को झालावाड़ के झालरापाटन विधानसभा सीट पर अपना नामांकन दाखिल कर दिया है जबकि कांग्रेस की ओर से राज्य के 2 बड़े प्रत्याशी अशोक गहलोत और सचिन पायलट सोमवार को पर्चा भरेंगे.

वसुंधरा राजे  ने आज दोपहर 12 बजे झालावाड़ से लेकर झालरापाटन तक रोड शो करने और मंदिरों में पूजा-अर्चना करने के बाद उन्होंने नामांकन दाखिल किया. पहले कहा जा रहा था कि वह दोपहर बाद 2 बजे के आसपास वसुंधरा झालावाड़ जिला कलेक्टर के परिसर में पहुंचकर नामांकन दाखिल करेंगी, लेकिन उन्होंने 1 बजे से पहले ही पर्चा भर दिया. इस मौके पर वसुंधरा राजे का परिवार भी उनके साथ था.






गहलोत-पायलट 19 को पर्चा भरेंगे

उधर, दिल्ली में टिकटों के लेकर माथापच्ची कर रहे राजस्थान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट और कांग्रेस महासचिव अशोक गहलोत 19 नवंबर (सोमवार) को क्रमशः टोंक और जोधपुर के सरदारपुरा सीट पर से अपना नामांकन दाखिल करेंगे

साथ ही यह भी उम्मीद की जा रही है कि आज कांग्रेस अपने बचे 48 उम्मीदवारों की दूसरी सूची भी जारी कर सकती है. सूची जारी करने के बाद अशोक गहलोत और सचिन पायलट दोनों ही चुनावी रणनीति बनाने के लिए जयपुर रवाना हो जाएंगे.

कहा जा रहा है कि कांग्रेस के बीच टिकटों को लेकर इतना झगड़ा है कि राहुल गांधी ने शुक्रवार को 2 घंटे तक कांग्रेस के सभी बड़े नेताओं को बैठाकर समझाया, लेकिन फिर भी विवाद सूरज नहीं पाया है. राजपूतों के कम टिकट देने से मानवेंद्र सिंह नाराज हैं तो अशोक गहलोत अपने इलाके मारवाड़ में सचिन पायलट के हस्तक्षेप से परेशान हैं.

बदले जा सकते हैं टिकट

कांग्रेस के इतर बीजेपी में भी 38 नामों की सूची अभी आनी है. इसे लेकर नॉमिनेशन फाइल करने के बाद वसुंधरा राजे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से चर्चा करेंगी और कहा जा रहा है कि आज रात तक बीजेपी की अंतिम सूची भी आ जाएगी.

हालांकि कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही पार्टियों में टिकट बंटवारे को लेकर घमासान मचा हुआ है. वसुंधरा सरकार के 3 मंत्री बतौर निर्दलीय उम्मीदवार मैदान में उतर गए हैं तो कांग्रेस के करीब 18 बागियों ने मैदान में उतरने का ऐलान कर दिया है.

माना जा रहा है कि जिन टिकटों की घोषणा हो गई है वहां भी बीजेपी में 12 से 15 और कांग्रेस में 4 से 5 टिकटों पर फिर से विचार किया जा रहा है और इन जगहों पर उम्मीदवार बदले जा सकते हैं.

  

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...