Skip to main content

वसुंधरा के खिलाफ कांग्रेस ने जसवंत के बेटे को उतारा, तो CM ने उड़ाया मजाक







राजस्थान में बीजेपी को मात देकर सत्ता में वापसी के लिए कांग्रेस ने सारे दांव चल दिए हैं. मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया को उनके घर में ही घेरने के लिए सबसे बड़ा दांव चलते हुए कांग्रेस ने बीजेपी के पूर्व वरिष्ठ नेता और अटल सरकार में मंत्री रहे जसवंत सिंह के बेटे मानवेंद्र सिंह को झालरापाटन से उतारा है.

वहीं, वसुंधरा राजे ने मानवेन्‍द्र सिंह का मजाक उड़ाते हुए कहा, 'मैं तो सोच रही थी कि वे कोई धार्मिक कार्ड या जातिगत कार्ड खेलेंगे. लेकिन अब मुझे हैरानी है कि वे किस तरह का कार्ड खेल रहे हैं.'

कांग्रेस ने शनिवार को राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए 32 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की. इससे पहले 152 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट आई थी. इस लिस्ट में पार्टी के अधिकांश विधायकों और बड़े नेताओं के परिवार वालों को टिकट दिया गया था. इसको लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली तक पहुंच कर विरोध जताया था.

बीजेपी संस्थापक सदस्य के रूप में जसवंत सिंह की बाड़मेर इलाके में एक पहचान रही है. मगर उनके बेटे मानवेंद्र सिंह के कांग्रेस ज्वॉइन करने के बाद बाड़मेर की राजनीतिक परिस्थितियां बदल गईं. मानवेंद्र सिंह बाड़मेर के शिव विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक थे. पिछले महीने 17 अक्टूबर को उन्होंने राहुल गांधी से मुलाकात के बाद कांग्रेस ज्वाइन कर लिया था.





सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड

बीजेपी का दामन छोड़ने वाले शिव सीट से विधायक मानवेंद्र सिंह पूर्व में बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा क्षेत्र से सांसद रह चुके हैं. 2004 के लोकसभा चुनाव में मानवेंद्र सिंह के नाम सबसे ज्यादा मतों से जीतने का रिकॉर्ड है. सिंह ने उस समय 2,72000 से भी अधिक मतों से जीत दर्ज की थी.

मानवेंद्र सिंह राजनीति के अलावा खेल और पत्रकारिता से भी जुड़े हैं. वे आज भी अंग्रेजी अखबारों के लिए लिखते हैं. वे वर्तमान में राजस्थान फुटबाल संघ के प्रदेशाध्यक्ष होने के साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर भी फुटबॉल संघ के उपाध्यक्ष भी हैं. प्रारंभिक पढ़ाई अपने गांव जसोल में करने वाले सिंह ने आगे की पढ़ाई अजमेर के मेयो कॉलेज और फिर लंदन में की.

राहुल ने गहलोत, पायलट में बनाया बैलेंस

राजस्थान कांग्रेस के उम्मीदवारों की आई तीसरी लिस्ट में राहुल गांधी ने कांग्रेस महासचिव अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष सचिन पायलट के बीच बैलेंस बनाने की पूरी कोशिश की है. यही वजह है कि दोनों के समर्थकों को बराबर बराबर रखा गया है.

दूसरी तरफ अशोक गहलोत अपने सबसे करीबी जयपुर के पूर्व सांसद महेश जोशी को हवामहल सीट से प्रत्याशी बनाने में सफल हो गए हैं लेकिन दूदू से बलात्कार कांड में बाइज्जत बरी हुए बाबूलाल नागर को टिकट दिलवाने में सफल नहीं हो पाए. वहां से पायलट कैंप के रितेश बैरवा को टिकट दिया गया है. भीलवाड़ा के रामपाल जाट को भी टिकट दिलवा दिए हैं. पिछली बार सरकार में शामिल रामपाल को अपने घर में हुई एक महिला की मौत के मामले में इस्तीफा देना पड़ा था. इसी तरह से सचिन पायलट ने अर्चना शर्मा और रफीक को मालवीय नगर और आदर्श नगर से टिकट दिलवा दिया है.

कांग्रेस इस बार पूरी तरह से अपने स्टैंड पर कायम रही कि 2 बार हारने वाले उम्मीदवार को टिकट नहीं देंगे लेकिन कोटा के लाडपुरा से पिछले दो बार से हार रहे गुड्डू नईम को टिकट देने के बदले उनकी पत्नी गुलनाज को टिकट दिया गया है.

कांग्रेस का पूरे राजस्थान में जगह-जगह विरोध हो रहा है लेकिन कांग्रेस नेता स्पर्धा चौधरी को 6 साल के लिए पार्टी से निकाल कर कांग्रेस ने कड़ा संदेश दिया है कि अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी. स्पर्धा चौधरी फुलेरा से टिकट मांग रही थीं मगर टिकट नहीं मिलने पर दिल्ली में सचिन पायलट की गाड़ी के नीचे लेट गई थीं. इसकी वजह से सचिन पायलट नाराज हो गए थे. कांग्रेस ने अब तक 184 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है. 16 उम्मीदवारों की घोषणा अभी बाकी है. 12 अल्पसंख्यकों को कांग्रेस ने टिकट दिया है.

  

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...