Skip to main content

दिल्ली पुलिस के लिए दाती को पकड़ना मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन है!








रेप के मामले में फंसे दाती महाराज के खिलाफसीबीआई जांच अब होकर रहेगी. दिल्ली हाईकोर्ट ने इस जांच को रोकने की पुनर्विचार याचिका को खारिज कर दिया है. लेकिन सबसे हैरानी की बात ये है कि फटकार के बाद भी दिल्ली पुलिस दाती को गिरफ्तार नहीं कर रही है. ऐसा लग रहा है कि दिल्ली पुलिस के लिए दाती को पकड़ना मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन है.

दिल्ली हाई कोर्ट ने पिछले माह पीड़िता की तरफ से लगाई गई याचिका पर सुनवाई करते हुए इस मामले की जांच सीबीआई के हवाले कर दी थी. हाई कोर्ट ने दिल्ली पुलिस की तरफ से फाइल की गई चार्जशीट पर असंतोष जताते हुए सीबीआई को इस मामले में सप्लीमेंट्री चार्जशीट दायर करने के आदेश दिए गए हैं.

गिरफ्तारी क्यों नहीं?

कोर्ट ने चार्जशीट पर सवाल उठाते हुए कहा था कि इस मामले में 4 दर्जन से ऊपर महिलाओं की गवाही पुलिस ने उनके घर जाकर दर्ज की है. मुमकिन है कि दाती महाराज ने बयान दर्ज होने के बाद उनको डराने धमकाने की कोशिश भी की हो. कोर्ट का सवाल था कि पीड़िता ने जब अपने बयान 164 में दर्ज करा दिए थे, तो अभी तक इस मामले में दाती महाराज की गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई.

पीड़िता की तरफ से इस मामले में दाती महाराज के खिलाफ बलात्कार का मामला दिल्ली पुलिस में दर्ज करवाया गया था. पीड़िता का कहना था जनवरी और मार्च 2016 में दाती महाराज ने उसके साथ बलात्कार किया. पीड़िता ने अपनी एफआईआर में पांच और लोगों को भी बलात्कार की घटना में दाती महाराज का सहयोग करने और षड्यंत्र रचने का आरोपी बनाया है.

अब जब इस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने केस सीबीआई को ट्रांसफर कर दिया है तो पूरी जांच दोबारा सीबीआई को करनी होगी. जांच करने के बाद सीबीआई को अपनी चार्जशीट दिल्ली हाई कोर्ट को सौपनी होगी. सीबीआई की जांच से यह भी साफ होगा कि अब तक की दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की जांच में क्या-क्या गड़बड़ी और कमियां रही हैं.

पिछले हफ्ते दिल्ली पुलिस ने दाती महाराज को मुख्य आरोपी बताते हुए बलात्कार के आरोप में साकेत कोर्ट में अपनी चार्जशीट दायर कर दी. लेकिन हाईकोर्ट ने सबसे बड़ा सवाल यही उठाया कि अब तक इतने संगीन आरोपों के बावजूद दाती महाराज की गिरफ्तारी क्यों नहीं हो सकी.

मुमकिन है कि सीबीआई जैसे जैसे अपने जांच के दायरे को बढ़ाएं दाती महाराज की गिरफ्तारी भी संभव हो. पीड़िता ने आरोप लगाया कि दाती महाराज के कई बड़े नेताओं और ब्यूरोक्रेट्स के साथ घनिष्ठ संबंध रहे हैं और इसीलिए उसकी गिरफ्तारी इस मामले में अब तक नहीं हो पाई है.

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...