Skip to main content

अयोध्या में चाहिए मंदिर, मंजूर नहीं योगी सरकार की राम प्रतिमा'






'


काशी की धरती पर चल रही तीन दिवसीय धर्म संसद के दूसरे दिन भी राम मंदिर का मुद्दा छाया रहा. जहां देश-विदेश से आए धर्म सांसदों ने एक स्वर में अयोध्या में भव्य राम मंदिर के लिए हुंकार भरी और भगवान राम के तम्बू में निवास को सौ करोड़ सनातनियों का अपमान माना. वहीं यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा अयोध्या में प्रस्तावित भगवान राम की दुनिया सबसे ऊंची प्रतिमा के विषय पर निंदा प्रस्ताव पारित हुआ.

काशी के दक्षिणी छोर पर स्थित सीर गोवर्धन में चल रहे धर्म संसद के दूसरे दिन के दोनो सत्रों में मंदिर रक्षा विधेयक के साथ साथ धर्मांतरण विधेयक, वैदिक शिक्षा पद्धति और गंगा संरक्षण जैसे विषयों पर गहन विमर्श का दौर चला. जल पुरूष के नाम से विख्यात राजेंद्र सिंह ने धर्म संसद में प्रदेश सरकार द्वारा भगवान राम की प्रतिमा के निर्माण के विषय पर निंदा प्रस्ताव रखा. जिसका सभी धर्म सांसदों ने करतल ध्वनि से समर्थन किया. उन्होंने कहा कि जहां पूरे देश के सनातनी रामलला के मंदिर के लिए कटिबद्ध हैं, ऐसे में मूर्ति की बात रामभक्तों के साथ बेईमानी है.

धर्माचार्य अजय गौतम ने कहा रामलला टेन्ट में हैं और उनके छद्म भक्त लाखों का सूट बूट पहन कर घूम रहे हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा चाहती है कि अयोध्या में आदर्श राम का मंदिर बने लेकिन संत समाज और सनातनी हिन्दू घट-घट व्यापी राम का मंदिर बनवाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. वहीं अयोध्या से आए रसिक पीठाधीश्वर महंत जन्मेजय शरण ने कहा कि यह अत्यंत दुःख का विषय है कि भगवान राम भी देश के सामान्य जनमानस की तरह दशकों से न्याय का इंतजार कर रहे हैं. अब समय आ गया है कि देश के समस्त सनातनी, शंकराचार्य के नेतृत्व में खड़े हों और भव्य एवं नव्य राम मंदिर के निर्माण में अपनी आहुति दें. उन्होंने जनता द्वारा चुने गये संसद सदस्यों को भी इस प्रकार की धर्म संसद में हिस्सा लेने की अपील की.

यह भी पढ़ें: वाराणसी: धर्म संसद में प्रस्ताव पारित- गंगा पर बने सभी डैम तोड़े जाएं

उत्तराखण्ड के गोपाल सिंह ने कहा कि धर्म से खिलवाड़ प्रकृति भी सहन नही कर पाती. जैसे ही उत्तराखण्ड के धारी देवी का मन्दिर तोड़ा गया, केदारनाथ में त्राहि-त्राहि मच गई. उत्तराखण्ड के ही हेमन्त ध्यानी ने कहा कि विकास की आसुरी दृष्टि पावनता और पवित्रता को निगल रही है. वर्तमान सरकार को लाभ हो तो वह आस्था के केंद्रों को तोड़ने में भी नही हिचक रही. उन्होंने दिवंगत स्वामी सानन्द द्वारा तैयार किये गए गंगा रक्षा विधेयक को सदन में सबके सम्मुख रखा और उनकी मांग पर एक स्पष्ट धर्मादेश की मांग भी की.

शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के शिष्य और प्रतिनिधि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने अगले परम धर्म संसद की घोषणा करते हुए बताया कि आगामी अर्धकुम्भ के अवसर पर प्रयागराज में 29 से 31 जनवरी, 2019 तक धर्म संसद का आयोजन किया जाएगा. 

  

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...