Skip to main content

राजस्थान: चुनाव कहीं से भी लड़े, मगर यहां नेता को दिखता है भविष्य!






राजस्थान विधानसभा चुनाव में बस एक महीना बाकी है. नेताजी टिकट पाने के लिए आलाकमान और चुनाव जीतने के लिए जनता को खुश करने में दिन-रात मेहनत कर रहे हैं. टिकट पाने के लिए जयपुर से दिल्ली तक के चक्कर लगा रहे हैं और जनता को खुश करने के लिए छोटी-छोटी गलियों में भ्रमण कर रहे हैं. इन सब के साथ ही नेता प्रदेश के भीलवाड़ा जिले के कारोई गांव के भी चक्कर लगा रहे हैं.

दरअसल, यह एक ऐसा शहर है, जिसे ज्योतिष नगरी कहा जाता है. जिस तरह मथुरा में पेड़े वाले नजर आते हैं, वैसे ही कारोई में हर तरह ज्योतिष केंद्र बना हुआ है. हर ज्योतिषि खुद को पुराना और मशहूर होने का दावा करता है और चुनाव करीब आने के साथ यहां नेताओं ने डेरा डालना शुरू कर दिया है. चुनाव के मौसम में टिकट से लेकर जीत तक के लिए नेता ज्योतिष नगरी के चक्कर लगा रहे हैं.

अशोक गहलोत: दो बार बने राजस्थान के CM, कभी पेट पालने के लिए करते थे जादूगरी

यहां पहले भी बड़े-बड़े नेता आ चुके हैं और अब भविष्य जानने के लिए चुनाव के मौसम में स्थानीय नेता भी खूब आ रहे हैं. यहां पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल, मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से लेकर राजस्थान के अन्य क्षेत्रों के विधायक अपनी उपस्थिति दर्ज करवा चुके हैं. फिलहाल यहां के ज्योतिषियों के पास विधानसभा चुनाव में टिकट की आस लगाए बैठे स्थानीय नेताओं की कतार लग रही है.

सीकर: वो शहर, जिसने दिए राष्ट्रपति, उप-राष्ट्रपति और क्रांतिकारी

खास बात ये है कि चुनाव के मौसम में सिर्फ राजस्थान के नहीं दूसरे राज्यों से भी नेता भी अपना भविष्य जानने की जिज्ञासा के साथ पहुंचते हैं. चुनावी मौसम में यहां खास भीड़ रहती है और नेता अपना भविष्य यहां जानने को उत्सुक रहते हैं. यहां कई परिवार ज्योतिष का ही काम कर रहे हैं और हर सप्ताह हजारों लोग यहां अपना भविष्य दिखवाने आते हैं.

विधानसभा का समीकरण

राजस्थान विधानसभा में कुल 200 सीटें हैं. इनमें 142 सीट सामान्य, 33 सीट अनुसूचित जाति और 25 सीट अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित हैं. 2013 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी और उसने 163 सीटों पर जीत दर्ज की थी. जबकि कांग्रेस 21 सीटों पर सिमट गई थी. बहुजन समाज पार्टी को 3, नेशनल पीपुल्स पार्टी को 4, नेशनल यूनियनिस्ट जमींदारा पार्टी को 2 सीटें मिली थीं. जबकि 7 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार जीते थे.

  

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...