Skip to main content

राजस्थान: कांग्रेस में टिकट की मारामारी, इस वजह से बढ़ी तकरार







राजस्थान में कांग्रेस अपने उम्मीदवारों की सूची जारी नहीं कर पा रही है और टिकट पाने की चाह रखने वालों पर ये देरी मिनट दर मिनट भारी पड़ रही है. माना जा रहा था कि सोमवार को कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में टिकट का फैसला हो जाएगा. मगर राजस्थान के बड़े नेताओं के बीच विवाद इतना गहरा है कि कांग्रेस वर्किंग कमेटी की मीटिंग भी टिकटों को लेकर झगड़ा खत्म नहीं कर पाई.

राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष सचिन पायलट और कांग्रेस महासचिव अशोक गहलोत के बीच टिकट को लेकर मारामारी जारी है. इस बीच खबरें आ रही हैं कि राजस्थान विधानसभा में कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी और सचिन पायलट के बीच मीटिंग में झगड़ा इतना ज्यादा बढ़ गया कि सोमवार देर रात तक अशोक गहलोत दोनों पक्षों लेकर मान मनव्वौल करते रहे और अब एक बार फिर से विचार-विमर्श चल रहा है.

राजस्थान कांग्रेस का झगड़ा इस बात को लेकर है कि पार्टी सत्ता में आती है तो मुख्यमंत्री कौन बनेगा. तमाम तरह के सर्वे यह बता रहे हैं कि कांग्रेस सत्ता में आ रही है. ऐसे में नेताओं के मुख्यमंत्री बनने की लालसा बढ़ती जा रही है. राहुल गांधी ने जिस तरह से किसी भी नेता को राजस्थान में आगे नहीं किया है. ऐसे में माना जा रहा है कि विधायक दल की बैठक में सीएम पद को लेकर फैसला हो सकता है. यानी जिस नेता के जितने चहेते विधायक बनेंगे मुख्यमंत्री बनने का चांस उसको उतना ही ज्यादा होगा और यही झगड़े की जड़ भी यही है.

बताया जा रहा है कि सोमवार को सीडब्ल्यूसी की मीटिंग के बाद यह तय हो गया था कि रात को कांग्रेस से करीब 100 से लेकर 110 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी जाएगी, लेकिन सोनिया गांधी के घर बैठक में रामेश्वर डूडी और सचिन पायलट के बीच जमकर तू-तू मैं-मैं हो गई. कुछ सीटों पर ऐसी गरमा गरमी हो गई कि सचिन पायलट ने कहा कि अगर मेरे कहे के अनुसार इन सीटों पर टिकट नहीं दिया गया तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा.

तमतमाते हुए डूडी ने भी कह दिया कि कल छोड़ना है तो आज छोड़ दो, लेकिन तुम्हारे मनमर्जी से टिकट नहीं बाटे जाएंगे. कहा जा रहा है कि नोहर सांवरिया और फुलेरा जैसे सीटों पर सचिन पायलट किसी और को लड़ाना चाहते हैं जबकि गहलोत और डूडी अपने लोगों को लड़ाना चाहते हैं. इस तरह की एक दर्जन सीटें हैं जहां पर विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. दूदू से बाबूलाल नागर, भीलवाड़ा की एक सीट से रामलाल जाट जैसे नेताओं को लेकर भी विवाद है.

टिकट बंटवारे पर क्यों हो रहा हंगामा

दरअसल पायलट गुट और अशोक गहलोत गुट दोनों ही चाहता है कि कम से कम 80 ऐसे लोगों को टिकट दिलवाएं जो उन्हें मुख्यमंत्री बनाने में मदद करें. इसके अलावा इस बात को लेकर भी अभी फैसला नहीं हो पा रहा है कि अशोक गहलोत और सचिन पायलट विधानसभा चुनाव लड़ेंगे. पार्टी का एक मत यह है कि दोनों बड़े नेताओं को प्रचार करना चाहिए जबकि अशोक गहलोत चाहते हैं कि अपनी परंपरागत सीट सरदारपुरा से चुनाव लड़े जबकि सचिन पायलट विधानसभा चुनाव कभी नही लड़े हैं.

कहा जा रहा है कि गहलोत गुट चाहता है कि सचिन पायलट विधानसभा चुनाव लड़ें जबकि  पायलट की तरफ के नेता चाहते हैं कि मध्य प्रदेश की तर्ज पर दोनों ही बड़े नेता चुनाव नहीं लड़े. लेकिन अगर अशोक गहलोत चुनाव लड़ते हैं तो सचिन पायलट भी चुनाव लड़ेंगे  क्योंकि विधायक दल की बैठक में जो व्यक्ति मौजूद होगा उसकी स्थिति मजबूत हो सकती है.

  

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...