Skip to main content

गांव में पूजा से शिवराज का चुनावी शंखनाद, बुधनी से भरा पर्चा









मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने धनतेरस के शुभ मुहूर्त पर नामांकन दाखिल किया. सोमवार को शिवराज अपने परिवार के साथ बुधनी विधानसभा सीट पर नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंचे. नामांकन दाखिल करने से पहले उन्होंने नर्मदा देवी के दर्शन किए.

शिवराज ने यहां कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने कार्यकाल में सड़कों के गड्ढे भी नहीं भरवा पाई, मैं आज अपने अभियान की शुरुआत यहां से कर रहा हूं. हमारा मुख्य मुद्दा विकास का रहा है, हमने राज्य में कृषि को बढ़ावा दिया है.

शिवराज सिंह चौहान अपनी पत्नी साधना सिंह के साथ सुबह अपने पैतृक गांव जैतपुर पहुंचे हैं. शिवराज ने अपने पैतृक गांव में पूजा अर्चना की. इसके बाद वो नामांकन दाखिल करने अपने विधानसभा क्षेत्र बुधनी गए. नामांकन दाखिल करने के दौरान प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह के अलावा बीजेपी के तमाम बड़े नेता भी उनके साथ मौजूद रहे.

बता दें कि राज्य में 28 नवंबर को मतदान होना है जिनकी गिनती 11 दिसंबर को होगी. वहीं नामांकन प्रक्रिया दो नवंबर से शुरू हो गई है और 9 नवंबर तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे.

 शिवराज सिंह तीन बार से मुख्यमंत्री हैं. वो चौधी बार सत्ता पर काबिज होने के पूरी ताकत लगा रहे हैं. बीजेपी को इस राज्य में राज करते हुए 15 साल हो गए, लेकिन बीते 13 साल से शिवराज सीएम हैं.

बता दें कि मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान के नाम पर ही बीजेपी चुनाव लड़ती आई है और इस बार भी पार्टी को उनसे से काफी उम्मीदें हैं.

शिवराज ने बीजेपी की राह तो जरूर आसान बनाते रहे हों, लेकिन खुद शिवराज का राजनीतिक सफर उतना आसान नहीं रहा है. शिवराज ने मध्य प्रदेश में उस वक्त सत्ता संभाली जब यहां पर 3 साल के अंदर बीजेपी को 2 मुख्यमंत्री बदलना पड़ा. पहले उमा भारती और फिर बाबूलाल गौर. फिर इसके बाद जब से शिवराज सत्ता पर काबिज हुए उसके बाद बीजेपी को किसी दूसरे चेहरे की तरफ नहीं देखना पड़ा.

रह चुके हैं टॉपर

5 मार्च 1959 को 'किरार राजपूत' परिवार में जन्मे शिवराज सिंह चौहान में शुरू से ही लीडरशीप की क्षमता थी. 16 वर्ष की उम्र में शिवराज को एबीवीपी से लगाव हुआ और उन्होंने छात्रसंघ चुनाव में किस्मत आजमाई. वह भोपाल के मॉडल हायर सेकंडरी स्कूल के छात्रसंघ अध्यक्ष बने.

बरतकुल्लाह विश्वविद्यालय भोपाल से दर्शनशास्त्र में मास्टर्स की परीक्षा में सर्वोच्च स्थान मिलने पर गोल्ड मेडल से नवाजे गए.

1972 में ही वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ गए थे. इमरजेंसी का विरोध करने पर 1976-1977 के दौरान शिवराज भोपाल जेल में बंद रहे.  शिवराज बाद में भारतीय जनता युवा मोर्चा में प्रदेश के सयुंक सचिव बन कर अपनी राजनेतिक यात्रा को नई दिशा दी. इसके बाद 1988 में शिवराज पहली युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बने.

इस वजह से कहलाते हैं मामा

शिवराज सिंह चौहान को प्रदेश की जनता मामा कहकर बुलाती है. यहां तक कि देश कीा मीडिया भी उनको मामा कहकर बुलाता है. शिवराज ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने बेटियों के लिए लाडली योजना, कन्यादान योजना जैसी योजनाएं शुरू की, जिसके बाद प्रदेश की बच्चियां उन्हें मामा बुलाती हैं. इसके बाद लड़के भी उन्हें मामा कहने लगे.

1990 में जीता पहला चुनाव

शिवराज सिंह चौहान पहली बार राज्य विधानसभा के लिए 1990 में सीहोर जिले की बुधनी विधानसभा सीट से चुने गए थे. इसके बाद में वे अगले ही साल विदिशा संसदीय चुनाव क्षेत्र से लोकसभा के लिए पहली बार चुने गए. वे लोकसभा तथा संसद की कई समितियों में भी रहे.

1992 में वैवाहिक बंधन में बंधे

कहा जाता है शिवराज ने कभी शादी नहीं करने का फैसला किया था. हालांकि उनको बहन के दबाव के कारण अपना फैसला बदलना पड़ा. दरअसल 1990 में विधानसभा चुनाव में जीतऔर 1991 में लोकसभा चुनाव में जीत के बाद उनकी बहन ने शादी का दबाव डालना शुरू कर दिया. जिसके बाद  1992 में उनका साधना सिंह से विवाह हुआ. शिवराज और साधना के दो बेट हैं- कार्तिकेय सिंह चौहान और कुणाल सिंह चौहान.

2003 में दिग्विजय से हारे चुनाव

2003 में बीजेपी ने विधानसभा चुनावों में सफलता पाई थी और उस समय शिवराज ने तत्कालीन मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ा था लेकिन वे राघौगढ़ विधानसभा चुनाव क्षेत्र से चुनाव हार गए थे. इसके बाद 2005 में बाबूलाल गौर के स्थान पर वह राज्य के मुख्यमंत्री बने.

चौहान राज्य में भारतीय जनता पार्टी के महासचिव और अध्यक्ष भी रह चुके हैं. सीएम बनने के बाद  उन्होंने बुधनी विधानसभा के लिए उपचुनाव लड़कर 

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...