Skip to main content

धर्म संसद से पहले जुटे हजारों शिवसैनिक, आज अयोध्या में हुंकार भरेंगे उद्धव








अयोध्या में माहौल फिर से गर्म होता जा रहा है. हजारों शिवसैनिकों का जत्था रेल और हवाई मार्ग से अयोध्या पहुंच चुका है. सभी की जुबां पर सिर्फ एक ही नारा है 'अबकी बार राम मंदिर का निर्माण होकर रहेगा'. रविवार को अयोध्या में होने वाली धर्म संसद को लेकर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है.

राम की नगरी अयोध्या में जय श्री राम के नारों की गूंज लगातार तेज होती जा रही है. दो दिन पहले महाराष्ट्र के ठाणे से रवाना हुआ शिवसैनिकों का पहला जत्था देर रात अयोध्या पहुंचा. जानकारी के मुताबिक अब तक महाराष्ट्र से करीब 15,000 लोग अलग-अलग तरीकों से अयोध्या पहुंचे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक और पुणे इलाके से शिव सैनिकों को लाने के लिए विशेष रूप से ट्रेनों का इंतजाम किया गया. शिवसेना ने महाराष्ट्र से पूरी की पूरी ट्रेन ही बुक करके अयोध्या के लिए रवाना कर दिया था. पहली ट्रेन देर रात पहुंची तो दूसरी आज सुबह. सैकड़ों की संख्या में शिवसेना और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं का अयोध्या में जमावड़ा हो रहा है.



सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था

बड़ी संख्या में शिवसैनिकों के अयोध्या आने के बाद की स्थिति पर नजर रखने और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई जगहों पर पीएसी तैनात की गई है. लोकल पुलिस हर संवेदनशील जगह पर नजर बनाए हुए हैं.

राम जन्मभूमि पुलिस स्टेशन और अयोध्या पुलिस स्टेशन की पुलिस रेलवे स्टेशन पर डेरा डाले हुए हैं. साथ ही पूरी स्थिति पर ड्रोन कैमरा से और सीसीटीवी से नजर रखी जा रही है. सभी वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करें.

उत्तर प्रदेश सरकार ने विशेष रूप से अयोध्या की स्थिति पर नजर रखने के लिए अपने 4 आईपीएस अफसर लखनऊ से अयोध्या भेजे हैं जो यहां के अधिकारियों के साथ मीटिंग कर कानून और व्यवस्था पर नजर रखेंगे.

उद्धव ठाकरे आज पहुंचेंगे अयोध्या

25 नवंबर को अयोध्या में विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) की धर्म सभा है. दावा किया जा रहा है कि लाखों की तादात में राम भक्त अयोध्या में मौजूद रहेंगे. शिवसेवा प्रमुख उद्धव ठाकरे भी दो दिवसीय यात्रा पर आज शनिवार को अयोध्या पहुंचने वाले हैं, और उनकी कोशिश राम मंदिर निर्माण पर बीजेपी को पीछे धकेलते हुए इस मुद्दे पर अपना वर्चस्व कायम करने की है.

उद्धव कल रामलला के दर्शन करने के बाद शिवसैनिकों से रूबरू भी हो सकते हैं. हालांकि अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन उधव का राम मंदिर को लेकर आंदोलन करने का ऐलान बेहद अहम है.

शिवसेना के प्रवक्ता संजय रावत के मुताबिक उद्धव आज कलश पूजन के बाद शाम की आरती में शामिल होंगे और फिर कल सुबह रामलला के दर्शन करने के लिए राम जन्मभूमि जाएंगे. इसी के साथ राम मंदिर निर्माण को लेकर नई शुरुआत की जाएगी.

कल से धर्म संसद

महाराष्ट्र से शिवसेना के कार्यकर्ताओं का जत्था पहले ट्रेन से अयोध्या के लिए रवाना हुआ. फिर कई लोग शिवसेना सांसद अरविंद सावंत के नेतृत्व में हवाई रास्ते से भी अयोध्या पहुंचे.

कहा जा रहा है कि 25 नवंबर की धर्म संसद में आरएसएस और शिवसैनिक भी शामिल होंगे. शहर में बढ़ती सक्रियता को लेकर शहर में तनाव का माहौल है. हालांकि प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होने का दावा किया है. अयोध्या और फैजाबाद में धारा 144 तक लागू कर दी गई है.

सिर्फ शिवसैनिक ही नहीं बल्कि साधु संतों का जमावड़ा भी अयोध्या में बढ़ता जा रहा है. ज्यादातर साधु भी एक सुर से राम मंदिर निर्माण की वकालत करते हुए राम नगरी में पहुंच रहे हैं.

  

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...