Skip to main content

उत्तराखंड से कश्मीर तक बर्फ की मार, पर बद्रीनाथ के दर्शन में बढ़ा रोमांच










देश को उत्तर से लेकर दक्षिण तक मौसम की मार झेलनी पड़ रही है. पहाड़ों में बर्फबारी और बारिश ने ठंड बढ़ा दी है तो दक्षिण भारत में आज आने वाले चक्रवाती तूफान गाजा की आहट से तमिलनाडु सहमा है. देश का जन्नत कहे जाने वाले कश्मीर के मौसम का हाल बुरा हो चुका है और पारा लुढ़कता जा रहा है.


 जम्मू-कश्मीर सरकार ने इस सप्ताह की शुरुआत में हुई भारी बर्फबारी को 'विशेष प्राकृतिक आपदा' घोषित कर दिया है ताकि इस अप्रत्याशित घटना से प्रभावित किसानों को राहत और सहायता मिल सके. मुख्य सचिव बी वी आर सुब्रमण्यम की अध्यक्षता में राज्य आपदा मोचन कोष की कार्यकारी समिति की बैठक में 3-4 नवंबर को हुई भारी बर्फबारी से कश्मीर संभाग में हुए नुकसान की समीक्षा की गई.

उत्तराखंड में चार धामों पर बर्फबारी ने जहां तीर्थयात्रियों को मंत्रमुग्ध कर रखा है, वहीं स्थानीय लोगों के लिए मुसीबत बढ़ गई है. बद्रीनाथ के कपाट बंद होने में 5 दिन और बचे हैं, लेकिन बर्फबारी है कि प्रशासन का इम्तिहान लेने पर अड़ी है.



प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट औली में जमकर एक बार फिर हुई बर्फबारी हुई है. 2 से 4 इंच तक जमी बर्फ की वजह से समूचे चमोली जिले में बर्फीली हवाओं का सितम जारी है. कुछ दिनों से लगातार ऊंचाई वाली जगहों पर बर्फबारी से दिन प्रतिदिन ठंड में इजाफा हो रहा है. पिछले दो दिनों से गंगोत्री और यमुनोत्री में हो रही बर्फबारी ने उत्तरकाशी में शीतलहर का जो प्रकोप बढ़ाया तो लोग घरों में दुबके रहकर ही वक्त काटने को मजबूर हो गए.

मुखबा, खरसाली, हर्षिल, सुक्की टॉप, हरकीदून, केदारकांठा, भैरवघाटी समेत कई ऊंचाई वाले इलाकों में जमकर बर्फ गिरी. ठिठुरन के साथ ही पर्यटन ने भी इलाके में जोर पकड़ लिया है. उम्मीद की जा रही है कि नया साल मनाने के लिए सैलानी उत्तरकाशी का बड़ी तादाद में रुख कर सकते हैं. उधर बद्रीनाथ में भी बर्फबारी जारी है, लेकिन तीर्थयात्रियों का आना भी जारी. कहा जा रहा है कि धाम के कपाट खुले होने के दौरान ऐसी बर्फबारी एक दशक में कभी नहीं देखी गई.



जाहिर है ऐसी बर्फबारी में बाबा के दर्शन हो जाएं तो खुद को कौन भाग्यशाली नहीं मानेगा. 20 नवंबर को भगवान बद्रीनाथ के कपाट बंद होने हैं. ऐसे में बचे हुए पांच दिनों भी ज्यादा से ज्यादा दर्शन दर्शनों का लाभ ले लेना चाहते हैं. बदले मौसम ने श्रद्धालुओं के इस अनुभव को और दिव्य बना दिया है.

क्या मंदिर, क्या मकान, क्या गाड़ी , क्या रास्ते सब कुछ बर्फ की मोटी चादर में छिप गए हैं. समूची घाटी में बर्फीली हवाओं के सितम ने लोगों को अलाव की शरण लेने को मजबूर कर दिया है. पूरी बद्रीपुरी बर्फीली ठंड को झेल रही है. तापमान की बात करें तो यहां पर पारा सवेरे के वक्त माइनस 2 डिग्री से लेकर 5 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का रहता है. बर्फबारी भले ही यहां आने वालों के लिए नजारे को खूबसूरत बनाती हो पर स्थानीय निवासियों के लिए परेशानियां लेकर आई है.

  

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...