Skip to main content




लोकसभा चुनावों से पहले होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी घमासान जारी है. मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में सियासी ऊंट किस करवट बैठेगा इसे लेकर लोकनीति सीएसडीएस ने सर्वे जारी किया है. इन तीनों राज्यों में बीजेपी और कांग्रेस में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है.

मध्य प्रदेश में BJP का पलरा भारी

सर्वे के मुताबिक कुल 230 सीटों वाले मध्य प्रदेश में बीजेपी को 41 फीसदी, कांग्रेस को 40 फीसदी और अन्य को 19 फीसदी वोट मिलने के आसार हैं. सीटों की बात करें तो प्रदेश में बीजेपी 111-121 सीटों के साथ बहुमत का आंकड़ा पार करती नजर आ रही है, वहीं, कांग्रेस को प्रदेश में 100-110 सीटें और अन्य को 6-12 सीटें मिलने की संभावना है.

मध्य प्रदेश में 15 से सत्ता की कुर्सी पर आसीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अभी भी सूबे में मुख्यमंत्री के चेहरों की रेस में पहले पायदान पर बने हुए हैं. लोकनीति सीएसडीएस सर्वे के मुताबिक 37 फीसदी जनता अभी भी शिवराज को ही अपने मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहती है. वहीं, 24 फीसदी जनता की पसंद के साथ कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपनी पार्टी के नेता और प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ से आगे निकल गए हैं. सर्वे में सीएम के रूप में महज 10 फीसदी लोगों ने ही कमलनाथ को अपना सीएम देखना चाहा है.

छत्तीसगढ़ में सीएम के रूप में रमन पहली पसंद, जोगी ने बघेल को पछाड़ा

लोकनीति सीएसडीएस सर्वे के मुताबिक छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री रमन सिंह की कुर्सी को किसी प्रकार का खतरा नजर नहीं आ रहा है. 90 सीटों वाले प्रदेश में 43 फीसदी लोग बीजेपी की सरकार चाहते हैं, 36 फीसदी लोग कांग्रेस की और 15 फीसदी लोग जोगी गठबंधन पर भरोसा जता रहे हैं. सीटों के मामले में भी रमन सिंह की अगुवाई में बीजेपी को बहुमत से ज्यादा सीटें मिलती नजर आ रही हैं. सर्वे के मुताबिक, बीजेपी को 52-60 सीटें, कांग्रेस को 17-33 सीटें और जोगी गठबंधन को 2-6 सीटें मिलने के आसार हैं.

वहीं, मुख्यमंत्री के रूप में अभी भी रमन सिंह 40 फीसदी लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं. हालांकि, दिलचस्प बात ये है कि सर्वे में 20 फीसदी के साथ अजीत जोगी मुख्यमंत्री के रूप में लोगों की दूसरी पसंद बने हुए हैं और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल को महज 14 फीसदी लोग सूबे के सीएम के रूप में देखना चाहते हैं.

राजस्थान: खतरे में वसुंधरा की कुर्सी!

राजस्थान में बीजेपी की नाव डूबती नजर आ रही है. लोकनीति सीएसडीएस सर्वे में मुख्यमंत्री वसुधरा राजे के प्रति लोगों की नाराजगी साफ तौर पर देखी जा सकती है. यहां वोट परसेंटेज के मामले में कांग्रेस 45 फीसदी के साथ पहले स्थान पर, बीजेपी 41 फीसदी के साथ दूसरे स्थान पर है. वहीं, अन्य के खाते में 14 फीसदी वोट जाते नजर आ रहे हैं.

सीएम के रेस में गहलोत पायलट से आगे

200 सीटों वाले राजस्थान में बीजेपी को बड़ा नुकसान होता दिख रहा है, यहां बीजेपी बहुत बहुत नीचे 79-89 सीटों पर सिमट सकती है. वहीं, कांग्रेस को 104-116 सीटों के साथ सरकार बना सकती है. यहां अन्य को 3-9 सीटें मिल सकती हैं. हालांकि, सीएम के रूप में वसुंधरा अभी भी 32 फीसदी के साथ पहली पसंद बनी हुई हैं. दिलचस्प बात यह है कि मुख्यमंत्री के रूप में 26 फीसदी लोग गहलोत के साथ हैं और महज 14 फीसदी लोग पायलट के साथ हैं.

PSE: मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में बीजेपी को बढ़त, राजस्थान में कांग्रेस, तेलंगाना में KCR आगे

छत्तसीगढ़ में 12 और 20 नवंबर को दो चरणों में मतदान होंगे. जबकि मध्य प्रदेश में 28 नवंबर को और राजस्थान में 7 दिसंबर को वोटिंग होगी. सभी राज्यों के चुनाव नतीजे 11 दिसंबर को आएंगे.

  

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...