Skip to main content

अमेरिकी चुनाव में ट्रंप को झटका, निचले सदन में बहुमत खोया






अमेरिका में हुए मध्यावधि के चुनाव के नतीजों ने समीकरण बदल दिए हैं. डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी का बहुमत अभी दोनों सदनों में था, लेकिन अब निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव में डेमोक्रेट्स बहुमत में आ गए हैं. उच्च सदन सीनेट में रिपब्लिकन का बहुमत बना रहेगा. इससे ट्रंप के लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं. चुनाव में रूस के दखल मामले की जांच भी आगे बढ़ सकती है और उन पर महाभियोग चलाने का माहौल भी बन सकता है.

राष्ट्रपति बनने के 2 साल बाद रिपब्लिकन पार्टी को इस तरह की हार का सामना करना पड़ा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह परिणाम यूएस में सत्ता का संतुलन स्थापित कर सकता है. क्योंकि 2016 में चुनाव के बाद से ट्रंप दोनों सदनों में बहुमत में थे. किसी तरह के कानून को पास कराने में उन्हें कोई टोकने वाला नहीं था. 

अब डेमोक्रेट इस स्थिति में पहुंच गए हैं कि वह ऐसे कानून को रोक सकते हैं. अब ट्रंप पर ओपेक को फाइनेंस करने और 2016 के चुनाव में रूस के हस्तक्षेप मामले की जांच की आंच आ सकती है. इसके साथ ही यह मामला महाभियोग तक जा सकता है.

इस चुनाव परिणाम को ट्रंप के खिलाफ जनमत संग्रह माना जा रहा है. ऐसा माना जा रहा है कि डेमोक्रेट्स नीली लहर के रूप में उभर रहे हैं. ट्रंप ह्वाइट हाउस से ही चुनाव परिणामों पर नजर बनाए हुए हैं जहां वह अपने परिवार और मित्रों को साथ मौजूद हैं.

अमेरकियों ने न्यू यॉर्क से कैलिफोर्निया और मिसूरी से जॉर्जिया तक पूरे उत्साह के साथ वोटिंग की है. हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव की 435 सीटों, 100 सदस्यों की सीनेट में 35 सीटों 

गवर्नर की 36 सीटों के लिए चुनाव हो रहे हैं. डेमोक्रेट हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव में महत्वपूर्ण बढ़त बनाए हुए हैं लेकिन रिपब्लिकन कड़ी टक्कर दे रहे हैं.

जैसै सीनेट में रिपब्लिकन माइक बरून डेमोक्रेटिक सीनेटर जो डॉनली से हार गए लेकिन करप्शन का चार्ज झेल रहे सीनेटर बॉब मेंडीज न्यू जर्सी में डेमोक्रेट्स से अपनी सीट बचाने में सफल रहे.

रिपब्लिकन का कहना है कि ट्रंप ने पोलिंग के एक दिन पहले तक लड़ाई लड़ी थी और पूरे देश में दौरा किया था. उन्होंने आरोप लगाया कि डेमोक्रेट्स समाजवादियों और गैरकानूनी तरीके से अमेरिका में आने वालों का समर्थन कर रहे हैं.

वहीं डेमोक्रेट्स अति उत्साह में हैं. पूर्व उप राष्ट्रपति जो बीडेन संभावित रूप से ट्रंप के खिलाफ राष्ट्रपति के उम्मीदवार होंगे. डेमोक्रेट्स का दावा है कि वह 2020 में ट्रंप को हरा देंगे.

यूएस चे चुनाव अधिकारी माइकल मैकडोनॉल्ड ने कहा कि इस मध्यावधि चुनाव में 38.4 लाख अमेरिकन अपने मताधिकार का प्रयोग किया है, जबकि 2014 में 27.4 लाख लोगों ने वोट दिया था. ऐसा बताया जा रहा है कि वोटिंग के लिए जनता एकदम तैयार थी. दरवाजे खटखटाकर लोगों को घर से बाहर निकाला गया और वोट देने की अपील की गई. लोग कह रहे थे कि इस बार परिवर्तन लाना है.

  

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...