Skip to main content

हरियाणा पर केजरीवाल की नजर, स्कूल और अस्पताल के नाम पर मांगे वोट








लोकसभा चुनाव से काफी पहले अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा में प्रचार करना शुरू कर दिया है. शनिवार को आम आदमी पार्टी ने गुरुग्राम के गौशाला मैदान में 'स्कूल अस्पताल रैली' का आयोजन किया. इस रैली में केजरीवाल ने बीजेपी सरकार को जमकर घेरा और दिल्ली सरकार द्वारा शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए गए कामकाज को गिनाकर वोट भी मांगे.

इसके साथ ही केजरीवाल ने हरियाणा के युवाओं से आम आदमी पार्टी में जुड़ने की अपील की है और ऑटो वालों से समर्थन भी मांगा है.  केजरीवाल के भाषण से पहले हरियाणा के 'आप' नेता नवीन जयहिंद ने मिस्ड कॉल नम्बर 7056170561 जारी किया और हर एक कार्यकर्ता से 100-100 लोगों को पार्टी से जोड़ने की अपील की.

 स्कूलों की फीस बढ़ गई हैं

केजरीवाल ने कहा कि हरियाणा के लोग सभी पार्टियों से परेशान हो चुके हैं इसलिए राज्य को अब आम आदमी पार्टी से उम्मीद है. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, "गुड़गांव में कई प्राइवेट स्कूलों ने खट्टर सरकार आने के बाद अनाप- शनाप फीस बढ़ा दी और गुंडागर्दी मचा रखी है. दिल्ली में जब शीला दीक्षित की सरकार थी तब अफसरों को पैसे खिलाकर प्राइवेट स्कूल वाले फीस बढ़ा लेते थे लेकिन आम आदमी पार्टी सरकार ने फीस कम करवा के अभिभावकों के चेक से बढ़ी फीस दिलवाई है."

केजरीवाल ने मंच से खट्टर सरकार से सवाल भी पूछे और आदेश भी दिए. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि हरियाणा में खट्टर सरकार ने स्कूल ठीक क्यों नहीं किए, क्योंकि सारे पैसे खाने में लग रहे थे. खट्टर साहब को आदेश देते हैं कि, हरियाणा में प्राइवेट स्कूल में फीस बढ़ाना बंद करें. अगर खट्टर साहब नहीं मानें तो 1 साल में आम आदमी पार्टी सरकार बन रही है, आपसे पैसे ब्याज समेत दिलवाऊंगा.

केजरीवाल ने कहा कि 70 साल में हरियाणा में स्कूल के नाम पर किसी पार्टी ने वोट नहीं मांगा. पहली बार भारत के इतिहास में आम आदमी पार्टी ऐसा कर रही है. पिछले 2 महीने से हरियाणा के कई स्कूल घूमा, सारे स्कूल खंडहर हैं. दिल्ली में स्कूलों का हाल भी ऐसा था लेकिन अब दिल्लीवालों का सीना 56 नहीं 58 इंच का हो गया है."

मोहल्ला क्लीनिक मॉडल का जिक्र

मोहल्ला क्लीनिक का मॉडल बताते हुए केजरीवाल ने खट्टर सरकार की डिस्पेंसरी पर सवाल खड़े किए और हरियाणा की जनता से दिल्ली आकर आम आदमी पार्टी सरकार के कामकाज को देखने की अपील करते नजर आए. केजरीवाल ने कहा कि मैंने खट्टर साहब को मोहल्ला क्लीनिक देखने के लिए बुलाया लेकिन वो डर गए.

फिर मैं हरियाणा की डिस्पेंसरी देखने गया तो मुझे सड़कें बंद करके रोक लिया गया. केजरीवाल ने आगे कहा कि ये देश किसी के बाप का नहीं बल्कि जनता का है. हरियाणा की जनता दिल्ली आ जाए और हमारे स्कूल, मोहल्ला क्लीनिक और अस्पताल देखें.

विधायकों का भी मिला समर्थन

आम आदमी पार्टी के कई विधायक भी केजरीवाल का समर्थन करने गुरुग्राम पहुंचे. मटियाला से विधायक गुलाब सिंह ने कहा कि 5 साल के बाद हरियाणा में खट्टर सरकार और दिल्ली में केजरीवाल सरकार ने क्या- क्या किया, ये वोट डालते वक़्त ज़रूर याद रखना. हरियाणा के अस्पताल कसाई खाने बन गए हैं जबकि दिल्ली के अस्पताल में दवाई और इलाज मुफ्त हैं.

गुरुग्राम में आजतक हॉकी ग्राउंड नहीं बना जबकि दिल्ली में 3 साल में हॉकी ग्राउंड बन गया. विधायक ने डोर स्टेप डिलीवरी से कम हो रही रिश्वतखोरी का ज़िक्र किया और खट्टर सरकार से पूछा कि वो इस तरह की स्कीम हरियाणा में लागू क्यों नहीं कर पाए.

  

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...