Skip to main content

उत्तराखंड में ठंड की दस्तक, चारों धाम में जबरदस्त बर्फबारी





उत्तराखंड में अचानक मौसम ने करवट ली है. चारों धामों के कपाट बंद होने से पहले ही बर्फबारी ने चारों धामों की खूबसूरती में चार चांद लगा दिए हैं. प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में कल देर रात से मौसम में अचानक बदलाव आया और उसके बाद उत्तराखंड के ऊपरी हिस्से में बर्फबारी होने लगी. केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में जमकर बर्फबारी हो रही है.

केदारनाथ में अभी तक 1 फ़ीट से ज्यादा बर्फबारी हो चुकी है और ये लगातार जारी है जिससे धाम में बर्फबारी से हालात और बिगड़ने के आसार हैं. ऐसे में बाबा केदारनाथ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आना है जिसकी वजह से और प्रशाशन के हाथ-पांव फूले हुए हैं. गौरतलब है कि प्रधानमंत्री दीवाली के अवसर पर केदारनाथ के दर्शन को आ रहे हैं. साथ ही मोदी अभी तक हुए केदारपुरी के कार्यों का निरीक्षण भी करेंगे.

बद्रीनाथ,  केदारनाथ,  गंगोत्री और  यमुनोत्री सहित सभी जगह बर्फबारी का सिलसिला जारी रहने की वजह से मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गयी है. अचानक बदले इस मौसम से धामों में दर्शन कर रहे भक्तों को  जहां बर्फबारी  देखकर खुशी हो रही है तो वहीं दूसरी तरफ उम्रदराज तीर्थयात्रियों को इसकी वजह से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

खराब मौसम से निपटने के लिए पहले ही इंतजाम

बद्रीनाथ धाम में भी SDRF और बद्रीनाथ पुलिस ने रास्ते मे फंसे लोगों को तीन किलोमीटर पैदल चलाकर बद्रीनाथ धाम पहुंचाया. ये सभी तीर्थयात्री रास्ते मे जबरदस्त बर्फ पड़ने की वजह से फंसे हुए थे. बद्रीनाथ पुलिस के प्रभारी अनिल जोशी ने आजतक से बातचीत कर बताया कि हमने खराब मौसम से निपटने के लिए पहले ही इंतजाम कर लिए हैं ताकि किसी भी विपरीत परिस्थिति में तीर्थयात्रियों को सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचा सकें.

बर्फबारी  की वजह से हालात गंगोत्री में भी खराब हैं. लगातार जमकर हो रही बर्फबारी की वजह से नेशनल हाईवे ब्लॉक हो चुका है जिसके लिए BRO की मदद ली जा रही है. ऐसे में सभी नागरिकों, पर्यटकों और तीर्थयात्रियों से भी अपील है कि सभी सुरक्षित यात्रा करें. किसी भी कठि‍न परिस्थिति में अपने नजदीकी सुरक्षित स्थान को देखकर वहां तब तक रुकें,  जब तक स्थिति सामान्य नहीं हो जाती. 

मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने भी ये साफ कर दिया है कि 3000 मीटर के करीब बर्फबारी जारी रहेगी. 5 तारीख तक मौसम के थोड़ा सामान्य होने की उम्मीद है मगर इस बारिश और बर्फबारी से उत्तराखंड में ठंड ने अपनी दस्तक दे दी है.

  

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...