Skip to main content

लाखों लोगों ने प्ले स्टोर से ऐप के बदले वायरस डाउनलोड कर लिया










गूगल प्ले स्टोर से गेमिंग के नाम पर लाखों लोगों ने अपने स्मार्टफोन में मैलवेयर डाउनलोड कर लिया है. सिक्योरिटी रिसर्चर के मुताबिक गूगल प्ले पर 13 ऐसे गेम थे जिनमें मैलवेयर था. इन ऐप्स में कार और ट्रक रेसिंग गेम्स शामिल थे जिसे अब प्ले स्टोर से हटा लिया गया है.

गूगल के एक प्रवक्ता के मुताबिक गूगल प्ले से ये ऐप्स हटा लिए गए हैं. उन्होंने कहा है, ‘यूजर्स को सेफ और सिक्योर एक्सपीरिएंस देना हमारी प्राथमिकता है. गूगल प्ले को ज्यादा सिक्योर बनाने को लेकर रिसर्चर द्वारा की गई रिपोर्ट की सराहना करते हैं. ये ऐप्स हमारी पॉलिसी का उल्लंघन करते थे औक इन्हें हमने प्ले स्टोर से हटा लिया है.’

रिपोर्ट्स के मुताबिक ये ऐप्स Luiz O Pinto नाम के ऐप डेवेलपर के थे. ऐप डिस्कवरी पोर्टल सॉफ्टोनिक पर ये सभी ऐप्स लिस्ट थे और इनमें जीरो डाउनलोड था.

इन ऐप्स को गूगल प्ले स्टोर से 560,000 बार इंस्टॉल किया गया था. बताया जा रहा है कि ये प्ले स्टोर पर इस तरह का सबसे बड़ा ब्रीच है.

गूगल के साथ ये सिक्योरिटी ब्रीच यूजर्स के लिए भी गंभीर है. क्योंकि गूगल दावा करता है कि गूगल प्ले प्रोटेक्ट लगातार करोड़ों ऐप्स को स्कैन करते हैं और मैलवेयर वाले ऐप्स से निपटते हैं.

प्ले स्टोर की सिक्योरिटी के तमाम दावों के बावजूद भी 13 ऐसे ऐप गूगल प्ले स्टोर पर अपलोड किए गए जो ऐप थे ही नहीं, बल्कि वो खतरनाक मैलवेयर थे और जिससे यूजर्स का बड़ा नुकसान हो सकता है. ऐपल के ऐप स्टोर के मुकाबले पहले से गूगल प्ले स्टोर को कम सिक्योर ऐप प्लेटफॉर्म माना जाता है और एक्सपर्ट्स इस मामले पर गूगल की आलोचना भी करते आए हैं.

रिसर्चर के मुताबिक ये ऐप्स दूसरे डोमेन से पेलोड डाउनलोड करते हैं जो इस्तान्बुल के ऐप डेवेलपर के नाम से रजिस्टर है. ये ऐप मोबाइल में एक तरह का मैलवेयर इंस्टॉल करते हैं और इस प्रोसेस में असली ऐप का आइकॉन डिलीट कर देते हैं. फिलहाल ये साफ नहीं है कि ये खतरनाक ऐप्स करते क्या हैं.

टेक क्रंच की रिपोर्ट के मुताबिक ये ऐप्स स्मार्टफोन और टैबलेट ओपन होते ही खुद से चलने लगते हैं और इनके पास नेटवर्क ट्रैफिक का पूरा ऐक्सेस होता है जिससे मैलवेयर बनाने वाला शख्स यूजर्स के सीक्रेट चुराने के लिए यूज कर सकता है.

  

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...