Skip to main content

वंश' दिलाएगा वोट, राजस्थान में बेटा-बेटी के सहारे हैं बीजेपी-कांग्रेस




 '



राजस्थान के चुनावी समर में बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही दलों ने राजनीतिक परिवारों के वंशजों पर दांव खेला है. सचिन पायलट और मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को छोड़कर दोनों दलों ने कुल 26 ऐसे उम्मीदवार खड़े किए हैं, जिनके परिवार की कोई न कोई राजनीतिक विरासत रही है. कांग्रेस ने 18 और बीजेपी ने 8 ऐसे उम्मीदवारों को टिकट थमाया है, लिहाजा कहा जा सकता है कि कांग्रेस इस मामले में बीजेपी से कहीं आगे है.

कांग्रेस ने भंवरी देवी हत्याकांड में सजा काट रहे पूर्व मंत्री महिपाल मदेरणा की बेटी दिव्या मदेरणा को ओसियां से टिकट दिया है. ओसियां सीट पर 2000 में महिपाल मदेरणा जीते थे लेकिन 2013 के चुनाव में दिव्या की मां लीला मदेरणा जीतने में नाकाम रही थीं. वहीं भंवरी देवी हत्याकांड में सजा काट रहे मलखान सिंह विश्नोई के पुत्र महेंद्र विश्नोई को लूणी से टिकट दिया गया है. साल 2008 में मलखान सिंह विश्नोई ने इस सीट पर जीत दर्ज की थी, लेकिन 2013 के चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर मलखान सिंह की पत्नी अमरी देवी चुनाव हार गई थीं.

कांग्रेस के अन्य उम्मीदवारों पर नजर डालें तो दातारामगढ़ से वीरेंद्र चौधरी को टिकट दिया गया है जो कि विधायक नारायण सिंह के पुत्र हैं. इसी के साथ चूरू से रफीक पुत्र हाजी मकबूल मंडेलिया, सवाई माधोपुर से दानिश अबरार पुत्र दिवंगत केंद्रीय मंत्री अबरार अहमद, अनूपगढ़ से कुलदीप इंदौरा पुत्र हीरालाल इंदौरा, अंबर से प्रशांत शर्मा पुत्र सचदेव शर्मा, निवाई से प्रशांत बैरवा पुत्र पूर्व सांसद द्वारका प्रसाद बैरवा, वल्लभनगर से गजेंद्र सिंह पुत्र गुलाब सिंह शेखावत, मांडवा से रीता चौधरी पुत्री रामनारायण चौधरी, उदयपुर ग्रामीण से विवेक कटारा पुत्र खेमराज कटारा, झुंझुनू से ब्रिजेंद्र ओला पुत्र पूर्व केंद्रीय मंत्री सीसराम ओला, सागोद से भरत सिंह पुत्र जूझार सिंह, राजाखेड़ा से रोहित वोहरा पुत्र प्रद्युमन सिंह, फुलेरा से विद्याधर चौधरी पुत्र हरी सिंह चौधरी, डेगाना से विजयपाल मिर्धा पुत्र रिछपाल मिर्धा और भीम से सुदर्शन सिंह रावत पुत्र लक्ष्मण सिंह रावत को टिकट दिया गया है.

वहीं बीजेपी में राजनीतिक विरासत को आगे ले जाने वाले उम्मीदवार हैं- डीग-कुम्भेर से शैलेष सिंह पुत्र दिगंबर सिंह, नसीराबाद से रामस्वरूप लांबा पुत्र दिवंगत सांसद सांवर लाल जाट, पिलानी से कैलाश मेघवाल पुत्र काका सुंदर लाल, प्रतापगढ़ से हेमंत मीणा पुत्र पूर्व मंत्री नंदलाल मीणा, लालसोट से राम विलास पुत्र राम सहाय, बामनवास से राजेंद्र पुत्र पूर्व विधायक कुंजीलाल और सादुलशहर से गुरवीर सिंह पौत्र विधायक गुरजंत सिंह. 

बता दें कि अजमेर से सांसद सांवर लाल जाट के निधन के बाद फरवरी में हुए लोकसभा उपचुनाव में उनके पुत्र रामस्वरूप लांबा चुनाव हार गए थे. अब उन्हें नसीराबाद विधानसभा से उम्मीदवार बनाया गया है. हालांकि राजनीतिक वंश को आगे बढ़ाने वाले यह नेता एक सुर में कहते हैं कि परिवार की पार्टी में पैठ की वजह से शुरूआती मदद तो मिलती है, लेकिन यदि आप काम नहीं करेंगे तो जनता आपको नकार देगी.

वहीं राजनीतिक घरानों से उम्मीदवार खड़ा करने के पीछे सियासी दलों की रणनीति यह होती है कि इससे बगावत को नियंत्रण करने में तो मदद मिलती ही है, इसके साथ ही राजनीतिक विरासत से आए नेता पुत्र व पुत्रियों की तरफ जनता उम्मीद से देखती है, क्योंकि उनके समक्ष इन नेताओं के पूर्वजों द्वारा किए गए कार्य का उदाहरण या मॉडल होता है.

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...