Skip to main content

मोदी, केजरीवाल ने नहीं सुनी तो नाखुश लोगों ने ट्रंप को लिख दी चिट्ठी










भारतीय रेल की शिकायत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पास पहुंची है. पालम स्टेशन पर चेतक एक्सप्रेस का स्टॉप बनाने के लिए रेल में सफर करने वाले मुसाफिरों के संगठन दैनिक यात्री संघ ने ट्रंप को चिट्ठी लिखी है. ट्रंप से गुहार लगाई गई है कि कई साल बीत जाने के बाद भी उनकी मांग नहीं मानी जा रही, इसलिए वे ही कुछ करें.

संघ का कहना है कि उन्होंने इस बाबत प्रधानमंत्री से लेकर मुख्मयंत्री अरविंद केजरीवाल से भी गुहार लगाई, लेकिन हुआ कुछ भी नहीं. इसलिए टि्वटर के माध्यम से वे अपनी मांग राष्ट्रपति ट्रंप तक पहुंचा रहे हैं.



@realDonaldTrump सर भारत मे दिल्ली रेवाड़ी रुट पालम रेलवे स्टेशन आता है इस स्टेशन पर चेतक एक्सप्रेस (12981- 12982) का ठहराव नही हुआ है रेल मंत्री और रेलवे अधिकारी को भी काफी लिखा है एक बार रेल मंत्री जी को लिखे शायद कुछ हो जाए।
बालकृष्ण अमरसारिया
दिल्ली, भारत

चेतक एक्सप्रेस दिल्ली के सराय रोहिल्ला से उदयपुर सिटी, राजस्थान के लिए हर रोज चलती है. सराय रोहिल्ला से चलकर चेतक एक्सप्रेस दिल्ली कैंट रेलवे स्टेशन पर रुकती है. उसके बाद गुरुग्राम में स्टॉपिंग है. दैनिक यात्री संघ की लंबे समय से मांग है कि रेल यात्रियों की परेशानियों को देखते हुए पालम स्टेशन पर भी 2 मिनट ट्रेन रुके. इससे कई विधानसभा की जनता, महिलाएं, बच्चे और खाटू श्याम के भक्तों को दूर के स्टेशनों पर नहीं जाना पड़ेगा.

दिल्ली रिवाड़ी रूट पर पालम रेलवे स्टेशन पड़ता है. इस स्टेशन पर चेतक एक्प्रेस (12981-12982 गाड़ी नंबर) का ठहराव नहीं है. स्टॉपेज के लिए मुसाफिर और इस इलाके के लोग कई बार प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और रेल मंत्रालय को पत्र लिख चुके हैं. पालम रेलवे स्टेशन से लगते कई विधानसभा क्षेत्र हैं. द्वारका जैसा बड़ा आबादी वाला इलाका है. साथ ही सैकड़ों कॉलोनियां हैं जहां कई लाख लोगों की आबादी बसती है. इनकी सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए कई साल से ये मांग की जा रही है, लेकिन अभी तक कुछ नहीं बदला.

सबसे बड़ी बात ये है कि चेतक एक्सप्रेस राजस्थान में हिंदुओं के सबसे बड़े आस्था के केंद्र खाटू श्याम धाम को भी जोड़ती है. खाटू श्याम के दर्शन करने बड़ी तादाद में श्रद्धालु राजस्थान जाते हैं. लोगों की मांग है कि अगर पालम स्टेशन पर चेतक का स्टॉप बन जाए तो लाखों मुसाफिरों के साथ बड़ी तादात में सफर करने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी. मांग न माने जाने पर आखिकार तंग आकर दैनिक यात्री संघ ने अपनी गुहार अमेरिका तक पहुंचा दी है.

  

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...