Skip to main content

पीएम का तंज- क्वात्रोची और एंडरसन 'मामा' को क्यों याद नहीं करते!










मध्य प्रदेश के छतरपुर की सियासी रणभूमि से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर जमकर वार किए. उन्होंने एंडरसन और क्वात्रोची के बहाने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि शिवराज मामा को गाली देते हो, इन दोनों मामाओं को क्यों नहीं याद करते.

यहां पीएम ने कहा कि कांग्रेस की मोदी से मुकाबला करने की ताकत नहीं है. यह मोदी पर हमला करने से बजाय मोदी की मां को गाली दे रहे हैं. मोदी की मां को बदनाम कर रहे हैं. जिस मां को राजनीति के बारे में कुछ नहीं पता, उसे राजनीति में घसीटकर लाए हैं. इसका जवाब मध्य प्रदेश की जनता देगी.

मोदी ने कहा कि कांग्रेस केवल मोदी पर ही नहीं मामा शिवराज (राज्य के मुख्यमंत्री) को भी गाली देते हैं. वो (कांग्रेस) नामदार है और हम (बीजेपी) कामदार हैं. नामदार का काम गाली देना होता है. गलती वो खुद करते हैं और गाली हमें पड़ती है. अच्छा होता कि आप शिवराज को गाली देने के बजाय अपने मामा क्वात्रोची को गाली देते, जिनके लिए आपने घर के दरवाजे खोलकर रखे थे. बोफोर्स कांड में शामिल क्वात्रोची आपको क्यों याद नहीं आए? आपके दूसरे मामा एंडरसन (भोपाल गैस कांड का आरोपी) को भी आपको याद नहीं आए जिन्हें अमेरिका भगाने का काम राजा के पिता की सरकार ने किया था.

मोदी ने कहा कि देश को लूटने वाला मामा क्वात्रोची और भोपाल के हजारों लोगों की मौत के गुनाहगार मामा एंडरसन की जगह आप मामा शिवराज को गाली दे रहे हैं? जितनी गालियां आप मामा शिवराज को दोगे उतना ही जवाब आपको ये भांजे- भांजियां देंगी.

कौन हैं क्वात्रोची

ओतावियो क्वात्रोची इतालवी बिजनेसमैन था जिसपर राजीव गांधी सरकार के दौरान हुए  बोफोर्स घाटाले में दलाली के जरिए घूस लेने के आरोप लगे थे. यूपीए सरकार के दौरान साल 2009 के शुरुआत तक भारत को आपराधिक मामलों में उसकी तलाश थी लेकिन 28 अप्रैल 2009 को सीबीआई ने क्वोत्रोची को क्लीनचिट देते हुए इंटरपोल से उस पर जारी रेडकॉर्नर नोटिस को हटा लेने की अपील की. सीबीआई की अपील पर इंटरपोल ने क्वात्रोची पर से रेडकॉर्नर हटा लिया गया. विपक्ष ने क्वोत्रोची को क्लीनचिट देने के पीछे कांग्रेस का हाथ बताया था.

कौन है एंडरसन

वारेन एंडरसन भोपाल गैस हादसे का मुख्य आरोपी था. 3 दिसंबर 1984 की रात को भोपाल में यूनियन कार्बाइड इंडिया लिमिटेड के पेस्टिसाइड प्‍लांट में गैस रिसने से हादसा हुआ. जिसकी वजह से 5 लाख 58 हजार 125 लोग मिथाइल आइसोसाइनेट गैस और दूसरे जहरीले रसायनों के रिसाव की चपेट में आ गए. इस हादसे में तकरीबन 25 हजार लोगों की जान गई थी. इस त्रासदी के बाद यूनियन कार्बाइड का मुख्‍य प्रबंध अधिकारी वॉरेन एंडरसन रातोंरात भारत छोड़कर अपने देश अमेरिका रवाना हो गया था.

उस समय प्रदेश और देश दोनों जगह कांग्रेस की सरकार थी. मध्य प्रदेश के सीएम अर्जुन सिंह थे और देश के प्रधानमंत्री राजीव गांधी थे. आरोप लगता है कि अर्जुन सिंह ने उन्हें भोपाल से दिल्ली लाए थे और राजीव गांधी ने उन्हें अमेरिका जाने की इजाजत दी थी.

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...