Skip to main content

राजस्थानः तो क्या हिंदुत्व कार्ड खेलेगी बीजेपी? गायब है मुस्लिम चेहरा









क्या राजस्थान का विधानसभा चुनाव इस बार बीजेपी हिंदुत्व के मुद्दे पर लड़ेगी? जिस तरह से बीजेपी ने अपनी पहली सूची में किसी भी मुस्लिम उम्मीदवार को टिकट नहीं दिया है उसे लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं.

दरअसल, राजस्थान में शुरू से ही बीजेपी विधानसभा चुनाव में 6 से 4 मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट देती रही है, लेकिन इस बार 5 बार के विधायक रहे नागौर के बीजेपी विधायक हबीबुर्रहमान का टिकट काट दिया गया है.

सत्तारुढ़ बीजेपी ने एक दिन पहले चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी. 200 सदस्यीय विधानसभा के लिए 131 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में 12 महिलाओं और 32 युवा चेहरों को मौका दिया गया जबकि इसमें मुस्लिम नाम नदारद हैं.

सरकार के नंबर 2 का नाम भी गायब!

राजस्थान सरकार में पिछले 5 साल से नंबर दो की हैसियत से 2-2 मंत्रालय (पीडब्ल्यूडी और रोडवेज) संभालने वाले यूनुस खान का नाम पहली सूची से गायब है. इसी तरह सीकर और झुंझुनू में बीजेपी मुस्लिम उम्मीदवार खड़ा करती आई है जहां पर इस बार टिकट नहीं दिया है.

इसके अलावा खुद वसुंधरा राजे के क्षेत्र धौलपुर से भी दो बार सगीर अहमद विधायक रह चुके हैं, लेकिन इस बार उन्हें भी टिकट नहीं दिया गया है. वसुंधरा राजे के चुनाव क्षेत्र झालावाड़ में भी मुस्लिम बड़ी संख्या में वसुंधरा राजे को वोट देते आए हैं और वहां पर उनके चुनाव का पूरा जिम्मा असद अली संभालते हैं और झालावाड़ के बीजेपी दफ्तर भी असद अली के घर से चलता है.

वसुंधरा राजे हमेशा से 36 के 36 कौमों को साथ लेकर चलने की बात करती रही है, लेकिन इस बार कई सीटों पर संघ के दबाव में वसुंधरा राजे को झुकना पड़ा है.

योगी आदित्यनाथ की 40 रैलियां

ऐसे में माना जा रहा है कि बीजेपी की राजस्थान में घटती लोकप्रियता को भरने के लिए बीजेपी हिंदुत्व के एजेंडे पर सवार हो सकती है. बीजेपी की तरफ से मुस्लिम उम्मीदवारों का खड़ा ना होना तो चर्चा का विषय बना हुआ है.

इस बार राजस्थान के चुनाव में 40 रैलियां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रखी गई हैं. इसके अलावा चार रोड शो भी योगी आदित्यनाथ करेंगे. योगी आदित्यनाथ का इस तरह से राजस्थान में रैली और सभा करवाना यह दिखाता है कि बीजेपी राजस्थान विधानसभा चुनाव में अपना ब्रह्मास्त्र हिंदुत्व को चल सकती है.

इसके पहले भी बीजेपी मॉब लिंचिंग और बूंदी जैतारण जैसे दंगों में अपने पार्टी वर्कर और एमएलए के साथ खड़ी रही है.

नागौर में आरएसएस

नागौर में बीजेपी के दो विधायक जीतते रहे हैं. पांच बार के एमएलए हबीबुर्रहमान और वसुंधरा के सबसे करीबी मंत्री यूनुस खान को टिकट नहीं मिलने पर ऐसा कहा जा रहा है कि नागौर को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने हिंदुत्व की एक प्रयोगशाला के रूप में देख रहा है.

पिछले 5 सालों में संघ प्रमुख मोहन भागवत दो बार नागौर में प्रवास कर चुके हैं. इसके अलावा दिल्ली में भी आतंकी घटनाओं में कई अल्पसंख्यकों के गिरफ्तारी नागौर से हुई है. नागौर में भारत माता के खिलाफ नारे लगाने पर 10 मुस्लिम लड़के भी लंबे समय तक जेल में रहे.

इस मामले पर जब बीजेपी के प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी से पूछा गया कि क्यों बीजेपी किसी भी मुस्लिम उम्मीदवार को पहली सूची में जगह नहीं दी है. सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस ने अभी तक मुसलमानों को टिकट देकर उन्हें ठगा है. अल्पसंख्यक समाज में शिक्षा, भुखमरी और गरीबी की जितनी समस्याएं हैं वह सब कांग्रेस की देन है. टिकट देने नहीं देने से कोई फर्क नहीं पड़ता.

  

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...