Skip to main content

...दो हजार साल पुराना है अयोध्या से कोरियाई रानी का कनेक्शन










अयोध्या में इस बार दिवाली पर भव्य आयोजन किया जा रहा है. दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला किम जुंग सुक इस दिवाली की साक्षी बनेंगी. ऐसा पहली बार हो रहा है जब किमजुंग सुक बिना राष्ट्रपति के किसी विदेशी दौरे पर हैं. दिवाली के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दक्षिण कोरिया की महारानी के स्मारक का उद्घाटन करेंगे.

दक्षिण कोरिया के साथ अयोध्या का सदियों पुराना भावनात्मक रिश्ता रहा है. इतिहास में इसके संकेत मिलते हैं कि राम की नगरी अयोध्या की एक रानी दक्षिण कोरिया की महारानी बनी और लगभग 2 हजार साल पहले उसने वहां राज किया. रानी का नाम सुरीरत्ना था.

क्या कहता है इतिहास?

कोरियाई भाषा में सुरीरत्ना का नाम ह्यो ह्वांग-ओक था. इन्हें कोरिया के कारक वंशज से जुड़ा बताया जाता है. इस वंशज के लोग किम्हे के बाशिंदा थे. किम्हे पुसान के नजदीक था जिसे आज बुसान नाम दिया गया है. दक्षिण कोरिया में आबादी के लिहाज से राजधानी सियोल के बाद बुसान का ही नाम आता है. साल 2000 फरवरी में किम्हे के मेयर की अगुआई में एक प्रतिनिधिमंडल अयोध्या आया.

प्रतिनिधिमंडल का दावा था कि कारक वंश की रानी ह्वांग-ओक की शादी इसी वंश के संस्थापक किम सुरो से हुई थी और रानी ह्वांग-ओक का जन्म अयोध्या में हुआ था. मेयर की अगुआई वाले प्रतिनिधिमंडल ने अयोध्या को किम्हे शहर की तरह विकसित करनेका प्रस्ताव रखा था. इसी आधार पर रानी ह्वांग-ओक की याद में अयोध्या में एक स्मारक बनाने की योजना बनी. मार्च 2001 में स्मारक को हरी झंडी देते हुए प्रस्ताव पर दस्तखतहुआ और कुछ दिन बाद सरयू नदी के तट पर इसका निर्माण संपन्न हो गया.

सुरीरत्ना का अयोध्या से कोरिया का दौरा

कोरियाई इतिहास बताता है कि 16 साल की उम्र में सुरीरत्ना दक्षिण कोरिया चली गईं. अयोध्या के राजा और सुरीरत्ना ने पिता ने अपनी बेटी को कोरिया भेजा. इसके पीछे उनका एक सपना कारण बताया जाता है. सुरीरत्ना के साथ उनके भाई और तत्कालीन अयोध्या के राजकुमार भी गए. कोरियाई रिसर्चरों के मुताबिक सुरीरत्ना 48 ईसा पूर्व कोरिया पहुची थीं.

वहां के तत्कालीन राजा किम-सुरो ने कोरिया पहुंचने पर उनका स्वागत किया. दोनों ने शादी की और आगे चलकर कारक वंश की स्थापना की. राजा किम सुरो सुरीरत्ना को इतना पसंद करते थे कि उनकी याद में पहली बार दोनों जहां मिले थे, वहां मंदिर का निर्माण कराया. सुरीरत्ना का जिक्र अति प्राचीन कोरियाई ग्रंथ सांगयुक युसा में भी मिलता है.

इस ग्रंथ को सांगयुक सकी भी कहते हैं. इसका अर्थ है तीन साम्राज्यों की याद का विवरण. सुरीरत्ना याह्वांग-ओक के बारे में कहा जाता है कि वो 189 वर्ष तक जीवित रहीं. उनकी मौत के बाद किम्हे में एक स्मारक बनाया गया. रानी की याद में स्मारक के ठीक सामने एक बड़ा शिलालेख भी लगा है. शिलालेख के बारे में कहा जाता है कि उसे सुरीरत्ना अयोध्या से दक्षिण कोरिया ले गई थी.

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...