Skip to main content

राहुल बोले- सेना की लूट के लिए मोदी ने बनाया मोगैम्बो जैसा मकड़जाल













कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफेल लड़ाकू विमान सौदे को लेकर शुक्रवार को केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि यह मामला तो झलक भर है. आने वाले समय में कई मुखौटे उतरेंगे.

राहुल गांधी ने एक खबर शेयर करते हुए ट्वीट में कहा कि राफेल घोटाला मोदीजी के कारनामों की झलक भर है. सेना को लूटने के लिए उन्होंने चुनिंदा अफसरों, मंत्रियों, उद्योगपतियों का मोगैम्बो जैसा मकड़जाल बनाया है.



कांग्रेस अध्यक्ष ने दावा किया कि सेना को अंदर से खोखला करने वाले इस मकड़जाल के तार मोदीजी और उनके मित्र उद्योगपतियों से जुड़े हैं. अभी कई मुखौटे उतरेंगे. कांग्रेस अध्यक्ष ने जो खबर शेयर की है उसमें राफेल मामले को लेकर रक्षा मंत्रालय में हितों के टकराव का दावा किया गया है. इस खबर को लेकर राहुल गांधी ने जो आरोप लगाए हैं उस पर फिलहाल सरकार या बीजेपी की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

पिछले कई महीनों से कांग्रेस और राहुल गांधी राफेल लड़ाकू विमान सौदे पर सवाल खड़े करते आए हैं. उनका आरोप है कि यूपीए सरकार के समय विमान की तय कीमत के मुकाबले मोदी सरकार ज्यादा कीमत अदा कर रही है.

उनका आरोप यह भी है कि इस सौदे में ऑफसेट साझेदार के तौर पर हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स को उपेक्षित रखा गया और रिलायंस डिफेंस को फायदा पहुंचाया गया है. सरकार की तरफ से कांग्रेस और राहुल गांधी के इन आरोपों को सिरे से खारिज किया गया है. सरकार और राफेल विनिर्माता कंपनी दसॉ का कहना है कि यह सौदा पूरी तरह से नियमों के तहत किया गया है.

नोटबंदी को बताया सबसे बड़ा घोटाला

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के रायसेन में एक रैली को संबोधित करते हुए नोटबंदी को सबसे बड़ा घोटाला करार दिया. उन्होंने कहा कि यदि नोटबंदी काले धन के खिलाफ लड़ाई थी तो लाइन में सिर्फ किसान, मजदूर और छोटे व्यापारी क्यों दिखे, सूट-बूट वाले क्यों नहीं दिखे.

मोदी ने 3.5 लाख करोड़ रुपए माफ कर दिए. मनरेगा चलाने के लिए साल के 35 हजार करोड़ रुपए लगते हैं. ऐसे 10 मनरेगा के लिए उन्होंने 15 लोगों के 3.5 लाख करोड़ रुपए माफ कर दिए. राहुल ने कहा कि राज्य के युवा खासकर यहां इस विधानसभा क्षेत्र के युवा कहते हैं कि मोदी जी यहां हमारी इंडस्ट्री बंद हो गई जो पहले था वो खत्म हो गई, रोजगार खत्म हो गए. यहां आपने कितना पैसा लगाया, लेकिन उसका कोई जवाब नहीं.

राहुल गांधी ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने उनके ऑफिस गए और उन्होंने किसानों की कर्जमाफी की बात कही तो प्रधानमंत्री ने कुछ नहीं बोला.

  

Popular posts from this blog

सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण की अधिसूचना जारी 

  सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए लाए गए मोदी सरकार के बिल के पास होने के बाद इसे संवैधानिक तौर से सोमवार को लागू कर दिया गया. सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने के संबंध में सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी गई. इसके साथ ही सरकारी नौकरियों और शिक्षा में सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का संवैधानिक प्रावधान सोमवार से प्रभाव में आ गया. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की राजपत्रित अधिसूचना के अनुसार, ‘संविधान (103वां संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 1 की उपधारा (2) के तहत प्रदत्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार 14 जनवरी को उस तारीख के रूप में चिह्नित करती है जिस दिन कथित कानून के प्रावधान प्रभाव में आएंगे.’ संविधान के अनुच्छेद 15 और 16 में संशोधन के साथ ही एक उपबंध जोड़ा गया है. इसके जरिए राज्यों को आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के नागरिकों के उत्थान के लिए विशेष प्रावधान बनाने का अधिकार देता है. गौरतलब है कि सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देने...

BSP से गठबंधन के बाद बोले अखिलेश यादव- BJP नेता- कार्यकर्ता पस्त, 

साथ आने को बेचैन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी पर अटैक किया. उन्होंने लिखा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा. अखिलेश ने अपने ट्वीट में लिखा कि हमारे गठबंधन के बाद बीजेपी का बूथ चकनाचूर हो गया है. अब बीजेपी के लोग सपा-बसपा में शामिल होना चाहते हैं. बता दें, शनिवार को सपा ने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन का ऐलान किया था. दोनों पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. अखिलेश यादव ने लिखा, 'बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं.' बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर...

हिंदुत्व के साइनबोर्ड पर भाजपा संगठन और विकास के बूते लड़ सकती है 2019 का चुनाव

    भाजपा हिंदुत्व को नहीं छोड़ सकती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक बड़े अधिकारी का कहना है कि संघ भाजपा का मातृसंगठन है और उसका आधार हिंदुत्व है। संघ के मुख पत्र आर्गनाइजर ने अपने संपादकीय में भाजपा को हिंदुत्व और विकास के मुद्दे को समान महत्व देने का सुझाव दिया है। आर्गनाइजर की संपादकीय से साफ है कि भाजपा और संघ के भीतर हिन्दुत्व और हिन्दुत्व से जुड़े राम मंदिर जैसे मुद्दों को लेकर गंभीर विमर्श चल रहा है। भाजपा के महासचिव राम माधव लंबे समय से संघ के अघोषित प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने अधिकारिक बयान देते हुए कहा है कि राम मंदिर निर्माण को लेकर आध्यादेश का विकल्प हमेशा रहा है। राम माधव का कहना है कि उच्चतम न्यायालय ने चार जनवरी को अगली बेंच के निर्धारण के लिए तारीख दी है। भाजपा को उम्मीद है कि उच्चतम न्यायालय फास्ट ट्रैक तरीके से इस मामले की सुनवाई करके जल्द फैसला देगी। राम माधव ने कहा कि ऐसा नहीं होता, तो अन्य विकल्पों पर विचार करेंगे। राम माधव के इस बयान को कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा लखनऊ में दिए वक्तव्य से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा और के...